भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल आए। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर जूते पहनकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसका वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया है। सीएम डॉ.मोहन यादव ने इसे संस्कारों के खिलाफ बताया।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी उनकी दादी थीं। उनकी तस्वीर पर जूते पहनकर पुष्पांजलि देना हमारे संस्कारों के खिलाफ है। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा ने अपने कार्य, संस्कार और सेवा भाव के कारण जनता का दिल जीता है, यही कारण है कि मध्य प्रदेश भाजपा का गढ़ बना हुआ है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई
- राहुल गांधी को लेकर भिड़े इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर, सोशल मीडिया पर चल रहे बयानों के तीर
- Raisen-Bhopal National Highway पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में पांच की मौत, 35 यात्री घायल
- Rahul Gandhi in Uttarakhand : मौसम की खराबी के कारण सिमकली नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, मोबाइल पर ही दिया संबोधन
मंत्री विश्वास सांरग ने भी कसा तंज
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह राहुल गांधी ने इंदिरा जी का अपमान किया है। यह इटली की संस्कृति हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पॉलिटिकल टूरिज्म पर भोपाल आए हैं। संगठन सृजन की बात करने वाले राहुल गांधी ने अपनी ही दादी का अपमान कर दिया। भारतीय परंपरा में हम किसी भी महापुरुष को पुष्पांजलि अर्पित करते समय जूते नहीं पहनते। राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि नहीं दी, बल्कि फूल फेंके। यह भारतीय नहीं, इटली की संस्कृति है। लगता है राहुल अभी तक भारत के संस्कार सीख नहीं पाए। भोपाल छोड़ने से पहले उन्हें इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।


