भोपाल में राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को सुनाई खरी-खरी, कहा-कुछ लोग फ्रस्ट्रेशन में हैं, कुछ भाजपा का भी काम कर लेते हैं, लंगड़े घोड़े होंगे बाहर

Date:

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भोपाल में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बड़े नेताओं को खूब खरी खरी सुनाई। राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। इसी कमरे में भाजपा को हराने का टैलेंट बैठा हुआ है, मगर आपके हाथ बंधे हुए हैं। इसलिए हाथ बंधे हुए हैं, क्योंकि आपकी आवाज कांग्रेस पार्टी के संगठन में ठीक से नहीं सुनाई देती है। राहुल ने कहा कि यह हमारी सेना है, जो लड़ने और मरने के लिए तैयार है, लेकिन बीच में दो तीन लोग उल्टे सीधे बयान देते रहते हैं। राहुल ने कहा कि कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो फ्रस्ट्रेशन में बैठे हैं। कुछ ऐसे लोग हैं, जो भाजपा का भी काम कर लेते हैं।

लंगड़े घोड़े अब कांग्रेस से बाहर होंगे

राहुल गांधी ने कहा कि आप में से कुछ ऐसे लोग हैं, जो पूरी ताकत के साथ कांग्रेस का काम करते हैं। कुछ ऐसे भी होंगे, जो थोड़ा थक गए हैं, जिनका मूड ठीक नहीं है यानी एक रेस का घोड़ा है और दूसरा बारात का घोड़ा है। ऐसे में रेस के घोड़े और बारात के घोड़े को अलग करने की जरूरत है। अब रेस का घोड़ा रेस में और बारात का घोड़ा बारात में जाएगा। एक तीसरा घोड़ा भी होता लंगड़ा घोड़ा। हमें ये छांटना होगा कि लंगड़ा कौन-सा है, बारात का कौन सा है और रेस का कौन सा है। इसके बाद लंगड़े वाले को रिटायर्ड करना होगा यानी लंगड़े वाले को हटाना होगा। उनसे कहना होगा कि अब आप आराम करो बाकी को परेशान मत करो।

विधायक ने पूछा सवाल- ऑब्जर्वर भेदभाव करें तो

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि पर्यवेक्षकों के जरिए संगठन को मजबूत करने और जिला अध्यक्षों के चयन की बात कही जा रही, लेकिन यदि ऑब्जर्वर कहीं भेदभाव करेंगे तो उनके ऊपर क्या कार्रवाई की जाएगी। राहुल गांधी ने संगठन महामंत्री के वेणुगोपाल से कहा कि यह महत्वपूर्ण विषय है। इस नोट किया जाए और यदि कहीं ऐसी शिकायत है तो उसे पर संज्ञान लिया जाना चाहिए।

जिला अध्यक्ष ही चलाएंगे कांग्रेस

राहुल गांधी ने कहा कि अब मध्य प्रदेश में जो भी जिला अध्यक्ष बनेंगे, वही आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को चलाएंगे। वही सारे टिकट तय करेगा। अब पूरी पावर उसी को देंगे। हम 440 वोल्ट का करंट देंगे यानी जो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट होगा, अब लोकल बॉडी के सारे कैंडिटेड वही तय करेगा।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि ट्रम्प का एक फोन आया और नरेंद्र मोदी तुरंत सरेंडर हो गए। यही भाजपा-आरएसएस का कैरेक्टर है। ये हमेशा झुकते हैं। राहुल ने कहा कि भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपर पावर से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

NIA की विशेष अदालत ने वर्ष 2023 के बेंगलुरु जेल कट्टरपंथीकरण मामले में मुख्य साजिशकर्ता टी नसीर समेत सात आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास और 48 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। सभी आरोपियों ने जेल के भीतर नए आतंकियों की भर्ती, प्रशिक्षण और साजिश रचने के आरोप स्वीकार कर लिए थे। अदालत ने टी नसीर के साथ-साथ सैयद सुहैल खान, मोहम्मद उमर, जाहिद तबरेज, सैयद मुदस्सिर पाशा, मोहम्मद फैसल रब्बानी और सलमान खान को विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया। इन सभी को भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून, शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत सजा दी गई। यह मामला बेंगलुरु स्थित परप्पन्ना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जेल में बंद युवाओं को बहलाकर उनकी पहचान की, उन्हें अपने साथ जोड़ा, प्रशिक्षण दिया और कट्टरपंथ की ओर प्रेरित किया, ताकि उनसे देश में आतंकी गतिविधियां करवाई जा सकें। इस साजिश का खुलासा जुलाई 2023 में हुआ, जब बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा ने कुछ आदतन अपराधियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और डिजिटल उपकरण बरामद किए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन के इशारे पर बेंगलुरु में बड़े हमले की योजना बना रहे थे। बाद में इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपने हाथ में ली और एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश किया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी टी नसीर को अदालत ले जाते समय फरार कराने की योजना बनाई जा रही थी। वह पहले से ही वर्ष 2008 के बेंगलुरु सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में कारावास भुगत रहा था। गहन जांच के बाद एजेंसी ने कुल 11 आरोपियों और एक फरार आरोपी जुनैद अहमद के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। इनमें से सलमान खान को अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत रवांडा से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है।