शिलांग से लापता सोनम के मामले में सीएम मोहन यादव ने किया हस्तक्षेप, गृहमंत्री से की सीबीआई जांच की मांग

Date:

भोपाल। शिलांग से लापता इंदौर की सोनम रघुवंशी के मामले में अब सीएम डॉ.मोहन यादव ने हस्तक्षेप किया है। सीएम ने गृह मंत्री अमित शाह से बात कर इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। सीएम ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर भी की है।

सीएम यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश, सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ खड़ा है। मैंने इस संबंध में मेघालय के मुख्यमंत्री से भी चर्चा की है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में हैं। सीएम यादव ने कहा कि सोनम की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस संवेदनशील प्रकरण की गहराई से जांच और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि रघुवंशी समाज और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर सीबीआई जांच की मांग कर चुके हैं।

राजा का शव मिला था, सोनम का पता नहीं

इंदौर से राजा और सोनम 20 मई को हनीमून पर गए थे। दोनों इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को शिलांग रवाना हुए। शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया। दोनों का मोबाइल बंद मिल रहा था। जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंचे। इसके बाद वे सर्चिंग टीम के साथ जुड़े। 2 जून को सर्चिंग के दौरान शिलांग पुलिस को राजा का शव एक खाई में मिला था। हालांकि सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश अभी भी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।