एनडीए में सीट बंटवारे पर अभी चर्चा नहीं हुई: जीतन राम मांझी
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जुलाई में इस मुद्दे पर बातचीत शुरू होगी और अगस्त तक सीटों का फैसला कर लिया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- जीतन राम मांझी का ऐलान: सीट न मिलने के बावजूद बोधगया और मखदूमपुर से उम्मीदवार उतारेंगे
- जीतन राम मांझी का ऐलान: 2025 चुनावों में एनडीए को दिखाएंगे अपनी ताकत
- बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ी : जीतन राम मांझी के दावे ने चौंकाया
- यूपीएस ऐतिहासिक कदम है;जीतनराम मांझी
- न ही कोई संविधान का ख़तरा है और न ही कोई आरक्षण को ख़तरा है; जीतन राम मांझी
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए मांझी ने स्पष्ट किया कि एनडीए के सभी सहयोगियों को लड़ने और जीतने लायक सीटें मिलेंगी।
जब उनसे पूछा गया कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर तैयारी कर रही है, तो उन्होंने कहा हमारी तैयारी 243 सीटों पर है। हमें खुद भी लड़ना है और अपने उम्मीदवारों को भी लड़ाना है। हमारी कोशिश है कि एनडीए सभी सीटों पर जीत दर्ज करे।”
इस बयान से स्पष्ट है कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा पूरे राज्य में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में है, जबकि सीट बंटवारे को लेकर फैसला कुछ समय बाद लिया जाएगा।



