अगर एक हाउसफुल 5 देख ली है तो दूसरे पर मिल रहा है 50 प्रतिशत डिस्काउंट, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Date:

मुंबई। अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अभिषेक बच्चन जैसे कलाकारों की फिल्म हाउसफुल 5 इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। पहली बार ऐसा हुआ है कि इस फिल्म के दो वर्जन एक साथ रिलीज हुई हैं। दोनों वर्जन का क्लाइमेक्स अलग-अलग है। लोग कोई भी एक वर्जन देख रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने दूसरा वर्जन देखने के लिए 50 प्रतिशत डिस्काउंट की घोषणा की है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखाजब आप दोनों देख सकते हो तो सिर्फ एक ही क्यों देखो? हाउसफुल 5A देखी? तो कोड HOUSEFULL5B लगाइए और 50 परसेंट डिस्काउंट पाइए। इसी तरह अगर हाउसफुल 5B देख ली है तो HOUSEFULL5A कोड लगाइए और 50 प्रतिशत डिस्काउंट पाइए। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म ने 4 दिन में ही 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़ कमाए और तीसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ कमाए। चौथे दिन फिल्म ने करीब 13.50 करोड़ कमाए थे।

लाल परी सॉन्ग के डांस स्टेप चुराने के आरोप

अब फिल्म को लेकर एक कॉन्टेंट क्रिएटर ने उसका हुक स्टेप चोरी करने का आरोप लगाया है। कॉन्टेंट क्रिएटर ने हाउसफुल 5 के लाल परी गाने की कोरियोग्राफी को लेकर रेमो डिसूजा पर आरोप लगाया है और कहा कि उनकी सिग्नेचर स्टेप को कॉपी किया गया है। कंटेंट क्रिएटर संदीप ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने रेमो डिसूजा पर आरोप लगाया और कहा कि हाउसफुल 5 के गाने लाल परी में उनके टोपी वाले हुक स्टेप को कॉपी किया गया है और उन्हें कोई भी क्रेडिट नहीं दिया गया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंडिया गठबंधन के दलों ने केंद्र के खिलाफ भरी हुंकार, पांच मुद्दों पर बनी सहमति

इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक सोमवार को दिल्ली में स्थित संविधान क्लब में हुई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के 24 दल इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बैठक में सभी दलों ने पांच मुद्दों पर एक सहमति बनाई है।