राजा रघुवंशी हत्याकांड: कोर्ट ने चौथे आरोपी आनंद को भी ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, अब सोनम सहित पाचों आरोपियों से शिलांग में होगी पूछताछ

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर से शिलांग हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या के चौथे आरोपी आनंद कुर्मी को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सात दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी। इसके पहले कल तीन आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड मिली थी। सोनम को पहले ही गाजीपुर कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड दे दिया था। अब पाचों से शिलांग में पूछताछ होगी।

बताया जाता है कि आनंद को देर रात उसे बीना से इंदौर लाया गया था। तीन अन्य आरोपियों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाहा को सोमवार को ही सात सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया था। चारों आरोपी क्राइम ब्रांच की कस्टडी में हैं। अब चारों को शिलांग पुलिस अपने साथ प्लेन से ले जाएगी।

शिलांग पुलिस ने इंदौर से भी आरोपियों की कॉल डिटेल, मर्डर की योजना से जुड़े सबूत जुटाए हैं। सोनम और चारों आरोपियों ने इंदौर के सुपर कॉरिडोर के एक कैफे में राजा के मर्डर की प्लानिंग की थी। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार आनंद इंदौर का रहने वाला है और तीनों आरोपी राज कुशवाह के दोस्त हैं। राज सोनम रघुवंशी के ऑफिस में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था। विशाल और आनंद छात्र हैं और आकाश बेरोजगार था। इनमें से किसी का भी कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। चारों आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। शिलांग पुलिस ने सभी से पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि जब राजा रघुवंशी का अंतिम संस्कार किया गया, तब राज कुशवाहा इंदौर में ही था। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो हैं, जिनमें उन्हें देखा जा सकता है। डीसीपी ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चारों को शिलांग ले जाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी सोनम रहुवंशी और राज कुशवाहा मुख्य आरोपी हैं।

बताया जाता है कि राज कुशवाहा की विशाल से पक्की दोस्ती है। वह स्कूल के समय से दोस्त हैं। विशाल को राज और सोनम के बारे में भी सब पता था। राज ने मर्डर के लिए विशाल को तैयार किया। राज ने पहले तीनों आरोपियों से कहा था कि वह भी शिलांग में साथ जाएगा, लेकिन बाद उनसे कहा कि शिलांग में राजा उसे पहचान सकता है। इस कारण वह इंदौर में रहकर नजर रखेगा। उनसे तीनों आरोपियों के टिकट करवाएं और उन्हें शिलांग भेजा था।

हत्या के बाद सोनम ने खाया था खाना

सोनम ने राजा के शव से सोने की चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट निकालने में भी शर्म नहीं आई। जो टी शर्ट राजा ने स्कूटर की डिक्की में रखी थी। उसे भी उनसे शव के साथ फेंक दिया। अब पुलिस राजा के शव से लूटे गए गहने भी बरामद करेगी, ताकि सबूत के तौर पर उन्हें कोर्ट में पेश किए जाए। 23 मई को जब राजा की मां का कॉल सोनम के पास आया था तो उनसे कहा था कि उसका उपवास है, लेकिन हत्या के बाद सोनम व तीनों आरोपियों ने शिलांग के ही एक होटल में भरपेट खाना खाया और फिर रवाना हो गए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज की सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक, बिना सूचना फ्लाइट व सीट बदली

भोपाल एयरपोर्ट सुरक्षा चूक के चलते मंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में सीट बदलने से असुविधा हुई। प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायत की गई।

सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन : देवास के DIC महाप्रबंधक डावर सस्पेंड, ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड: सीएम मोहन यादव ने जनसमस्याओं में लापरवाही पर DIC प्रमुख को हटाया, नल-जल योजना में ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया।

आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

रोहित शर्मा फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल 2027 में टीम की कमान उनके हाथों में होगी।

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।

ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ऋतब्रता बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष पद की नियुक्ति रद्द

पश्चिम बंगाल नेता प्रतिपक्ष विवाद में हाईकोर्ट ने ऋतब्रता बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी। अब स्पीकर 10 दिन में नए सिरे से नियुक्ति पर फैसला लेंगे।

IT सेक्टर में बिकवाली से सेंसेक्स 989 अंक गिरा, निफ्टी 277 अंक टूटा

आईटी सेक्टर में बिकवाली के चलते सेंसेक्स 989 अंक टूटा। निफ्टी में भी 277 अंक की गिरावट, बाजार पर चौतरफा दबाव देखने को मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ वीडियो पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वीडियो पर रोक लगाने की याचिका खारिज की। अदालत ने कहा, पहले देशवासियों के भाषण पर चर्चा हो।

मोदी कैबिनेट ने परिसीमन बिल में बदलावों को मंजूरी दी, DMK की शर्तें मानी गईं

परिसीमन बिल में बदलावों को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी, डीएमके की शर्तें मानी गईं। लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ।