खाड़ी में जंग का असर आसमान पर: हवाई क्षेत्र बंद, इजरायल–दुबई की उड़ानें लौटीं, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

खाड़ी में जंग का असर आसमान पर: हवाई क्षेत्र बंद, इजरायल–दुबई की उड़ानें लौटीं, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। सुरक्षा कारणों से खाड़ी के कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, जिसके चलते भारत से इजराइल और दुबई जाने वाली कई उड़ानों को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा।

इजराइल का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एअर इंडिया की तेल अवीव जा रही उड़ान को हवा में करीब पांच घंटे बिताने के बाद मुंबई लौटना पड़ा। एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली से शनिवार को रवाना हुई फ्लाइट संख्या AI-139 को यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वापस डायवर्ट कर मुंबई में उतारा गया।
फ्लाइट ट्रैकिंग जानकारी के अनुसार, बोइंग 777 विमान से संचालित यह उड़ान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र तक पहुंचने के बाद वापस मोड़ी गई। एअर इंडिया ने इस अप्रत्याशित स्थिति से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि वह हालात की लगातार समीक्षा कर परिचालन में आवश्यक बदलाव करेगी।

इसी तरह एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जा रही उड़ान भी प्रतिबंधों की चपेट में आ गई। शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे 145 यात्रियों को लेकर रवाना हुई यह फ्लाइट दुबई में उतरने की अनुमति नहीं मिलने के कारण बीच रास्ते से लौट आई और इसे तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

वहीं इंडिगो ने कहा है कि वह ईरान और आसपास के हवाई क्षेत्र की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है। एयरलाइन ने यात्रियों से प्रस्थान से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने की अपील की है और पश्चिम एशिया के लिए फिलहाल सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

भारत का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) मध्य पूर्व के लिए सबसे बड़ा हब माना जाता है। सामान्य दिनों में यहां से दुबई, दोहा, अबू धाबी, मस्कट, रियाद, जेद्दा और तेल अवीव के लिए बड़ी संख्या में उड़ानें संचालित होती हैं।
आमतौर पर दिल्ली से दुबई के लिए रोजाना 12–15, दोहा के लिए 5–7, अबू धाबी के लिए 4–6 और सऊदी अरब के शहरों के लिए 5–8 उड़ानें चलती हैं। तेल अवीव के लिए सप्ताह में चार से पांच दिन सेवाएं उपलब्ध रहती हैं।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हवाई यातायात पर पड़ा यह असर न सिर्फ यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रहा है, बल्कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर भी बड़े व्यवधान का संकेत दे रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत, यात्रियों ने किया 12 घंटे शव के साथ सफर

गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत से यात्रियों को 12 घंटे शव के साथ सफर करना पड़ा। रेलवे की लापरवाही से बढ़ी यात्रियों की परेशानी।

महोबा में ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत

महोबा में ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की मौत हुई। हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार शाम हुआ।

खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा, कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा

पटना में खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वाले युवक को पीट दिया।

दिग्विजय सिंह ने समझाया सनातन का अर्थ, कहा- मैंने कुरान पढ़ी, हिंदुत्व नहीं मानता

दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म और हिंदुत्व में फर्क बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने कुरान पढ़ी है लेकिन हिंदुत्व की विचारधारा नहीं मानी।

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना का शानदार शक्ति प्रदर्शन

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना ने 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में दमदार प्रदर्शन किया। इस भव्य आयोजन में 100 विमानों ने हिस्सा लिया।

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उद्घाटन सीधी जिले को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ता है।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने बदला अभियान का नारा, अब कांग्रेस पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ से हमला

मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने अभियान का नारा बदला और अब कांग्रेस पर 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' से हमला तेज किया है। यह नया नारा 5 नवंबर तक चलेगा।

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड अजय हिरासत में

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत। बॉयफ्रेंड अजय मुंडे पुलिस हिरासत में। जांच जारी है।

भोपाल में बनेगी प्रदेश की पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी, दवाएं आधी कीमत में

भोपाल में पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी बन रही है, जो दवाएं आधी कीमत में उपलब्ध कराएगी। यह पहल मरीजों के लिए राहत लेकर आएगी।

स्टांप ड्यूटी चोरी में जिला पंजीयक नायडू, बिल्डर चुघ और उप पंजीयक सिंह को हाई कोर्ट से झटका, नहीं निरस्त होगी एफआईआर

इंदौर हाईकोर्ट ने स्टांप ड्यूटी चोरी मामले में एफआईआर निरस्तीकरण से इनकार किया है। कोर्ट ने जांच में हस्तक्षेप करने से मना किया।