👉 यह भी पढ़ें:
- त्रिची से सिंगापुर जा रही IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 127 यात्रियों के बीच मची हलचल
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
0:00 left
नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 156 यात्री सवार थे।
बताया जाता है कि विमान ने शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे (0230 GMT) दिल्ली के लिए फुकेट हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर एक बड़ा चक्कर लगाकर वापस फुकेट आ पहुंचा। इसके बाद फुकेट में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिग की। सभी यात्री और क्रू सेफ हैं, किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। नेशन थाईलैंड ने बताया कि बम की धमकी मिलते ही फुकेट एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट कंटिन्जेंसी प्लान एक्टिवेट कर दिया। एयरपोर्ट अफसरों ने कहा कि धमकी को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।
इससे पहले लंदन जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई में लैंड कराया गया है। यह फ्लाइट मुंबई से लंदन जा रही थी, जिसने सुबह 5.39 बजे उड़ान भरी थी। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि ईरान में स्थिति और उसके एअरस्पेस बंद होने के कारण कई विमानों का मार्ग या तो परिवर्तित किया जा रहा है या फिर विमानों को वापस मूल स्थान पर लैंड कराया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ही अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट हादसे की शिकार हो गई। टेक ऑफ के कुछ सेकेंड के बाद ही विमान बी जे अस्पाताल के हॉस्टल से जाकर टकरा गई। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हॉस्टल में मौजूद कई लोगों की भी मौत हो गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, कुल 265 लोगों की जान चली गई।



