👉 यह भी पढ़ें:
- भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अबू धाबी में तीन महीने तक मुफ्त प्रवेश वीजा की पेशकश; जानिए किसे मिलेगा लाभ
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून, दिल्ली से मध्य प्रदेश तक भारी बारिश का अलर्ट; कई राज्यों में सतर्कता
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन पर संसद में गरमाया माहौल, अमित शाह देंगे बयान; राहुल गांधी और सरकार आमने-सामने
- Jharkhand में छात्रों पर बलप्रयोग का राहुल गांधी ने किया विरोध
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से बढ़ी चिंता; MP समेत कई राज्यों में बदले हालात
- Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी;
0:00 left
ईरान–इजराइल तनाव के बीच भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर विदेश मंत्रालय सतर्क, तेहरान दूतावास सक्रिय
ईरान–इजराइल संघर्ष के बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने ईरान में रह रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर बयान जारी किया है।
बयान के अनुसार, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास हालात पर लगातार नज़र रखे हुए है और वहां मौजूद भारतीय छात्र-छात्राओं से संपर्क में है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विदेश मंत्रालय ने कहा, “तेहरान में भारतीय दूतावास लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और ईरान में रह रहे भारतीय स्टूडेंट्स के साथ लगातार संपर्क में है।”
बयान में यह भी बताया गया कि, “कुछ छात्रों को दूतावास की मदद से ईरान के सुरक्षित क्षेत्रों में भेजा गया है और अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। जैसे ही कोई नई जानकारी उपलब्ध होगी, उसे साझा किया जाएगा।”
इसके साथ ही मंत्रालय ने यह जानकारी भी दी कि भारतीय दूतावास ईरान में रह रहे भारतीय समुदाय के नेताओं से भी संपर्क में है, ताकि सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित की जा सके।



