पचमढ़ी के प्रशिक्षण वर्ग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की क्लास, नेताओं से कहा-पावर में आने पर घमंड न करें, सत्ता स्थाई नहीं होती

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पचमढ़ी। पचमढ़ी में आयोजित मध्यप्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के समापन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। उन्होंने नेताओं को सार्वजनिक जीवन के गुर सिखाते हुए कहा कि पावर में आने पर कभी घमंड न करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता स्थाई नहीं होती है, आज सत्ता हमारे पास है, कल किसी और के पास हो सकती है।

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए इसे संयमित व सीमित कार्रवाई बताया। उन्होंने रामचरित मानस की चौपाई का भी जिक्र करते हुए कहा कि जिन्ह मोहि मारा, ते मैं मारे यानी हमने उन्हीं आतंकियों को निशाना बना, जिन्होंने पहलगाम में भारत के निर्दोष नागरिकों की हत्या की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि ईमानदारी से काम करना चाहिए और राष्ट्र का विकास तभी संभव है जब तुष्टिकरण की राजनीति से बचा जाए। राजनाथ सिंह ने कहा की हम रहे या न रहें देश हमारा हमेशा रहना चाहिए जिससे देशभक्ति और समर्पण की भावना झलकती है।

👉 यह भी पढ़ें:

प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए 201 नेता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि 14 से 16 तक तीन दिन यह वर्ग चला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस वर्ग का उद्घाटन किया था। इस प्रशिक्षण वर्ग में बीजेपी के सभी सांसद और विधायक समेत कुल 201 कार्यकर्ता शामिल हुए। हालांकि, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और 15 विधायक शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि पहली बार और दूसरी बार के विधायकों से अलग–अलग ग्रुप बनाकर चर्चा की गई। इसके अलावा, 3 बार से 9 बार तक के विधायकों से अलग ग्रुप बनाकर चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा ने ताड़ोकी-रावघाट रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े गए। पंजाब में BSF और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रोन से गिराई गई खेप जब्त की।

पीएम मोदी ने रावण दहन के मंच से कहा- देश के दुश्मनों को परास्त करना है

प्रधानमंत्री मोदी ने रावण दहन समारोह में कहा कि देश के दुश्मनों को परास्त करना है। उन्होंने राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

‘मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं’ राहुल गांधी ने आरएसएस पर किया तीखा हमला

राहुल गांधी ने विजयादशमी पर आरएसएस को पुरुषवादी और संविधान विरोधी बताया। उन्होंने कहा, मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं।

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज ने मारी 26 स्थान की छलांग, नंबर-1 बना

भारतीय गेंदबाजों ने ICC की महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबा बनाया। नंदनी शर्मा ने 26 स्थान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंची।

मप्र में विजयादशमी पर मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा

मप्र में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा की। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम और पुलिस सेतु ऐप लॉन्च हुआ।

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 14 राज्यों में अलर्ट

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 14 राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस मौसमीय प्रणाली से कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है।

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार पर विवाद, अफसर-नेता-संतों ने की वर्चुअल बैठक

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार विवाद के कारण प्रशासन, जनप्रतिनिधि और संतों ने वर्चुअल बैठक की। प्रस्तावित ममलेश्वर लोक परियोजना रद्द कर दी गई है।

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर किया कटाक्ष

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाए।

शिवा शर्मा केस: फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार

शिवा शर्मा केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। इससे मामले में जांच में नई गति आई है।