किसानों पर मेहरबान मध्यप्रदेश सरकार, पहली कृषि कैबिनेट में कई बड़े फैसले हुए, 27,746 करोड़ का पैकेज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट में किसानों के हित में कई फैसले लिए गए। सीएम डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में किसानों के कल्याण के लिए कुल 27 हजार 746 करोड़ रुपये के व्यय भार को स्वीकृति दी गई, जिसमें 16 विभागों की विभिन्न योजनाएं शामिल हैं। कैबिनेट में विशेष रूप से बड़वानी जिले की कृषि शक्ति को नया आयाम देने वाले दो माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। वहीं बड़वानी को बड़ी सौगात देते हुए एक आधुनिक कृषि मंडी के निर्माण की भी हरी झंडी दिखाई है।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस ब्रीफिंग में किसानों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी दी। सीएम यादव ने कहा कि भीलट देव के देवस्थान से कृषि कैबिनेट की शुरुआत होना निमाड़ अंचल के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने खेती और बागवानी में आई प्रगति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों का परिणाम बताया। मध्य प्रदेश कैबिनेट ने किसानों की सुख समृद्धि और कृषि के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आज बड़े फैसले किए गए हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

6 विभागों की 16 योजनाओं के लिए बड़े फैसले

सीएम यादव ने बताया कि किसानों के कल्याण के लिए 6 विभागों की 16 योजनाओं के लिए अहम फैसले लिए गए हैं। इन योजनाओं पर सरकार पर 27 हजार 746 करोड़ का भार आएगा। ये राशि किसान कल्याण पर खर्च की जाएगी। सीएम ने कहा कि पिछली बार भगोरिया उत्सव में की गई घोषणा पानसेमल और वारणा को आज हमने कृषि कैबिनेट में पूरा किया है। सच्चा वादा पक्का काम, यह हमारी सरकार की पहचान इस संकल्प की पूर्ति की है।

किसानों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

सीएम ने कहा कि इन निर्णयों से न केवल सिंचाई की सुविधाएं बढे़ंगी, बल्कि कृषि उत्पादों के लिए बेहतर बाजार व्यवस्थाएं भी तैयार होंगी। सरकार के इस कदम से किसानों की आर्थिक स्थिति को और मजबूती मिलेगी। सीएम ने कहा कि बीते समय फरवरी 2025 में महारानी अहिल्याबाई का परिक्षेत्र है, तब हमने अहिल्याबाई के नाम पर कैबिनेट अहिल्यामाता के नाम पर निमाड़ के महेश्वर अंचल में की थी। इस बार पहली बार नांगलवाड़ी में बड़वानी में पहली बार की है।

25 किसानों होंगे मास्टर ट्रेनर

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने 25 किसानों को मास्टर ट्रेनर बनाया जा रहा है, ये दूसरे राज्यों में प्राकृतिक खेती के गुर सिखाएंगे। मछुआ किसान व मतस्य किसान जो डूब क्षेत्र में आते हैं, प्रभावित किसानों की आजीविका को संवर्धन देने के लिए एकीकृत मत्स्य उत्पादन नीति 2026 के जरिए 5000 केजों के माध्यम से अलग–अलग अत्याधुनिक फिश फार्मिंग, फिश कम डक, बागवानी, पोल्ट्री आधारित इको टूरिज्म को बढ़ाते हुए सभी प्रकार के लोगों की आय बढ़े, ताकि विस्थापित भाई–बहनों को नए क्षेत्रों से रोजगार मिले।

कृषि कल्याण विभाग में 3502 करोड़ खर्च होंगे

कृषि कल्याण विभाग में 3502 करोड़ की राशि खर्च होगी। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण की तीन योजनाओं पर 4264 करोड़ की राशि खर्च होगी। डेयरी एवं पशुपालन विभाग की 4 योजनाओं में 9 हजार 408 करोड़ की राशि खर्च होगी। मछुआ कल्याण की 2 योजनाओं पर 218.50 करोड़ राशि खर्च होगी। सहकारिता विभाग की 4 योजनाओं पर 8186 करोड़ की राशि खर्च होगी। नर्मदा घाटी विकास विभाग में 2068 राशि खर्च होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।