बिहार के सीवान से पीएम मोदी का कांग्रेस और राजद पर वार, कहा-पंजे और लालटेन ने लूट-खसोट मचा रखी थी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

सीवान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सीवान में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में करते हुए उन्होंने कहा कि रउवा सब लोगन के प्रणाम करतानी… बाबा महेंद्रनाथ, बाबा हंसनाथ, सोगरा धाम, मां थावे भवानी, मां अंबिका भवानी, प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद औउरी लोकनायक जय प्रकाश नारायण के पावन भूमि पर रउवा सबके अभिनंदन करतानी। पीएम मोदी ने सीवान के मंच से महागठबंधन पर वार करते हुए कहा कि पंजे और लालटेन ने लूट-खसोट मचा रखी थी।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के नौजवानों ने तो 20 साल पहले की बदहाली सिर्फ किस्सों और कहानियों में ही सुनी है, उन्हें बहुत अंदाजा नहीं है कि जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी। जिस बिहार ने सदियों तक भारत को नेतृत्व दिया उसको पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के रहने वाले हर व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी बात होती है उसका स्वाभिमान। मेरे बिहारी भाई-बहन कठिन से कठिन काम करके दिखा देते हैं। वह कभी भी अपने स्वाभिमान से मसझौता नहीं करते, लेकिन पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई। इन लोगों ने ऐसी लूट खसोट मचाई कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाई है। मैं बिहार वासियों को विश्वास देने आया हूं कि हमने भले ही बहुत कुछ किया हो, करते रहे हों और करते रहेंगे, लेकिन इतने से भी शांत होने वाला मोदी नहीं है।

बिहार के लिए बहुत कुछ करना है

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे तो बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है. यहां के गांव-गांव, घर-घर के लिए करना है, अगर मैं सिर्फ बीते 10-11 साल की बात करूं तो इन 10 वर्षों में बिहार में करीब 55 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनी है। डेढ़ करोड़ लोगों के घरों को बिजली कनेक्शन मिला है। आज बिहार के छोटे-छोटे शहरों में नए-नए स्टार्टअप खुल रहे हैं। बिहार की प्रगति के लिए हमे ये गति लगातार बढ़ाते रहते हैं। इसी समय बिहार में जंगलराज लाने वाले मौका ढूंढ रहे हैं। वे बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करने के लिए तरह-तरह हथकंडे अपना रहे हैं। आपके उज्जवल भविष्य के लिए अपने बच्चों के भविष्य के लिए आपको बहुत सतर्क रहना है।

राशन तक बिचौलिए खा जाते थे

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस आरजेडी के राज में गरीब को घर नहीं मिलता था। राशन बिचौलिए खा जाते थे। इलाज गरीब की पहुंच से दूर था। पढ़ाई और कमाई के लिए संघर्ष था। बिजली और पानी का कनेक्शन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। गैस कनेक्शन के लिए सांसदों की सिफारिश लगानी पड़ती थी। नौकरी बिना घूस और सिफारिश के मिलती ही नहीं थी। इनके सबसे बड़े भुक्तभोगी मेरे दलित, बिछड़े, अति पिछड़े भाई-बहन थे। इनको सपने दिखाकर खुद कुछ परिवार करोड़पति-अरबपति हो गए। हमारी सरकार गरीब की मुश्किलों को दूर करने में जुटी है। इतनी मेहनत के अच्छे परिणाम आज देखने को मिल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।