मध्यप्रदेश में पशुपालन एवं डेयरी विभाग का नाम बदला, सीएम ने गौशाला सम्मेलन में की घोषणा, 90 करोड़ की अनुदान राशि दी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश में पशुपालन एवं डेयरी विभाग का नाम बदल दिया गया है। अब इसे पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन विभाग के नाम से जाना जाएगा। इसकी घोषणा सीएम डॉ.मोहन यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर में राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन की। इसमें प्रदेश भर से आए गौ–पालकों और गौ–शाला संचालकों ने उत्साह से भागीदारी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ–शालाओं को 90 करोड़ रुपए की अनुदान राशि अंतरित सिंगल क्लिक से की।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को देश की दुग्ध राजधानी बनाना है, राज्य शासन द्वारा इसके लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। पूरा प्रदेश वनों से आच्छादित है। वर्ष 2002-03 तक पशुपालन विभाग का बजट सिर्फ 300 करोड़ था, जो बढ़कर अब 2600 करोड़ हो गया है। किसी समय प्रदेश में फैट मात्रा के अनुसार दूध खरीदने की व्यवस्था लागू की गई थी। राज्य सरकार ने अमृत समान गौ–माता का दूध खरीदने का निर्णय लिया है, ताकि गौ–पालकों तक लाभ पहुंचे।

प्रदेश में हाईटैक गोशालाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गाय का दूध सम्पूर्ण आहार है। राज्य में हाईटैक गौशालाएं संचालित हो रही हैं। सरकार का अर्थ ही यह है कि गरीबों के जीवन से कष्टों का नाश हो और सुख का मार्ग प्रशस्त हो। राज्य सरकार ने गौशाला संचालन के लिए अनुदान राशि 20 रुपए से बढ़कर 40 रुपए प्रति गाय प्रतिदिन की गई है। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध किया है। प्रदेश का दूध उत्पादन पांच गुना करने का लक्ष्य है। वर्तमान में प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ लीटर दूध उत्पादित होता है और इसमें से लगभग आधा घरेलू उपयोग और शेष मार्केट तक पहुंचता है। फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर प्रदेश में दुग्ध से समृद्धि के लिए नई योजनाएं बना रहे हैं।

गाय पालने के लिए मिलेगा अनुदान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पशुपालन विभाग का नाम बदल कर अब इसे पशुपालन के साथ गोपालन विभाग भी कहा जाएगा। गौ– माता को सम्मान देते हुए इस विभाग के माध्यम से कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाएंगी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना में गाय के पालन के लिए अनुदान दिया जा रहा है। गाय के गोबर से किसान खाद बनाएं, सरकार प्राकृतिक खाद से उत्पादित अनाज का ज्यादा भाव देगी। वर्तमान में इंदौर, देवास, रीवा एवं कुछ अन्य जिलों में गौ–शालाओं के माध्यम से सीएनजी गैस का उत्पादन किया जा रहा है। किसानों को रसायन मुक्त प्राकृतिक और जैविक खाद उपलब्ध हो रही है। बड़ी गौशाला खोलने के लिए राज्य सरकार 125 एकड़ जमीन प्रदान करेगी। वर्तमान बजट में इसके लिए प्रावधान भी किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज 7 गौ–शालाएं पुरस्कृत हुई हैं और गौ सेवी भी सम्मानित हुए हैं। यह भोपाल, दमोह, अनूपपुर, रायसेन, छिंदवाड़ा, हरदा और विदिशा जिलों के हैं। कार्यक्रम में 73 गौशालाओं को पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रायसेन में नर्मदा किनारे बच्चों को मिला जबड़े जैसा रहस्यमयी अवशेष, ग्रामीण कर रहे पूजा

रायसेन में नर्मदा किनारे बच्चों को मिला जबड़े जैसा रहस्यमयी अवशेष। स्थानीय लोग इसे दैवीय मानकर पूजा कर रहे हैं। प्रशासन ने स्थल सुरक्षित किया।

भोपाल में 19 नवंबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, छह देशों की टीमें करेंगी मुकाबला

भोपाल में 19 नवंबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होगी। छह देशों की टीमें मुकाबला करेंगी। सलीमा टेटे कप्तान होंगी।

इंदौर से अबूधाबी फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट, निरस्ती सूचना से यात्री भड़के

इंदौर से अबूधाबी फ्लाइट में देरी से यात्रियों में नाराजगी। निरस्ती की सूचना के बाद हंगामा। एयरलाइन ने तकनीकी खराबी का हवाला दिया।

शहडोल में 100 साल बाद हाथियों की वापसी, बांधवगढ़ में 70 तक पहुंची संख्या

शहडोल में हाथियों की वापसी लगभग 100 साल बाद हुई है। बांधवगढ़ में हाथियों की संख्या 50 से 70 के बीच पहुंच गई है।

इंदौर से पटना रूट की ट्रेनों में छठ पर्व के कारण भारी वेटिंग, टिकट मुश्किल

इंदौर से पटना रूट की ट्रेनों में छठ पर्व के कारण भारी वेटिंग ने टिकट उपलब्धता कम कर दी है। यात्रियों को टिकट पाने में हो रही कठिनाई।

भोपाल-इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से NCMC कार्ड से मिलेगी 25% किराया छूट

भोपाल-इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से NCMC कार्ड से यात्रा पर 25% छूट मिलेगी। यह छूट ₹20 से अधिक किराए वाली यात्राओं पर लागू होगी।

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी को बताया रहस्यमयी विदेशी, लगाये गंभीर आरोप

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी को रहस्यमयी विदेशी बताया और उनके राजनीतिक सफर पर सवाल उठाए। गांधी परिवार की मौतों को बताया संयोग नहीं।

सोनमर्ग से श्रीनगर जा रही पर्यटकों से भरी गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिरी, रेस्क्यू जारी

सोनमर्ग से श्रीनगर जा रही पर्यटकों से भरी गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। 18 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर है। रेस्क्यू जारी है।

कीर्ति आजाद बोले- राम ने मां सीता को दिया वनवास, मैं कभी नहीं जाऊंगा राम मंदिर

कीर्ति आजाद ने राम मंदिर और मां सीता के वनवास को लेकर विवादित बयान दिया है। वे राम मंदिर नहीं जाएंगे और बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

दीपावली की रात इंदौर ने प्रदूषण में मारी बाजी तो महापौर और मंत्री को याद आ गया धर्म, अब पर्यावरण प्रेमियों पर साध रहे...

इंदौर में दीपावली की रात प्रदूषण बढ़ा, नेताओं ने धर्म का हवाला दिया। पर्यावरण प्रेमियों पर निशाना साधा गया।