नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया शक के घेरे में है। इसके सभी विमानों की सघन जांच भी की जा रही है। अब डीजीसीए ने सख्त कार्रवाई करते हुए एयर इंडिया को डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट समेत तीन अधिकारियों को हटाने के आदेश दिए हैं।
नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अपने आदेश में एअर इंडिया को इन अधिकारियों के खिलाफ अविलंब आंतरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने को भी कहा। डीजीसीए के आदेश के अनुसार तीन अधिकारियों में एयरलाइन का एक डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल है। बिना जांचे एस्केप स्लाइड वाले एयरबस उड़ाने पर डीजीसीए ने एएर इंडिया को फटकारा था। इससे पहले डीजीसीए ने तीन एयरबस विमानों के आपातकालीन उपकरणों की जांच के लिए निर्धारित तिथि से अधिक समय होने के बावजूद उड़ान भरने पर एयर इंडिया को सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के लिए चेतावनी दी थी। डीजीसीए ने इस मुद्दे को हल करने में धीमी गति से काम करने के लिए भी फटकार लगाई। यह मामला मई में एएर इंडिया के तीन एयरबस विमानों की जांच से जुड़ा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
डीजीसीए को जांच में मिली गड़बड़ी
डीजीसीए की रिपोर्ट के मुताबिक मौके पर की गई जांच में पाया गया कि एस्केप स्लाइड्स के महत्वपूर्ण आपातकालीन उपकरणों पर अनिवार्य निरीक्षण के निर्धारित समय से अधिक समय होने के बावजूद उनका संचालन किया गया था। एक जांच में पाया गया कि एयरबस ए320 जेट का निरीक्षण 15 मई को किए जाने से पहले एक महीने से अधिक समय तक विलंबित रहा। एयरनेव रडार डाटा से पता चलता है कि देरी के दौरान विमान ने दुबई, रियाद और जेद्दा जैसे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान भरी थी।
इन अधिकारियों को हटाया
चूरह सिंह, डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट
पिंकी मित्तल, चीफ मैनेजर, डीओपीएस, क्रू शेड्यूलिंग
पायल अरोड़ा, क्रू शेड्यूलिंग, प्लानिंग



