इंदौर में सोनम का बैग जलवाने वाले तोमर को शिलांग पुलिस ने ग्वालियर से पकड़ा, अब खुलेंगे कई नए राज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। राजा रघुंवशी की हत्या के मामले में शिलांग पुलिस को एक नए आरोपी लोकेंद्र तोमर की तलाश थी। पुलिस ने ग्वालियर के गांधीनगर से लोकेंद्र तोमर को हिरासत में लिया है। लोकेंद्र इंदौर की उस बिल्डिंग का मालिक है, जिसके फ्लैट में सोनम रुकी थी। उसने ये बिल्डिंग शिलोम जेम्स को किराए पर दी है।

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शिलांग एसआईटी शाम करीब 4.30 बजे ग्वालियर के गांधीनगर एमके प्लाजा में 105 नंबर में पहुंची। सिविल ड्रेस में आई टीम ने गाड़ी दूर ही खड़ी कर दी। इसके बाद वे अपने साथ लोकेंद्र तोमर को ले गए। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद इंदौर लौटी सोनम देवास नाका स्थित जिस फ्लैट में रुकी थी, उसी में उसने काले रंग का यह बैग भी छोड़ा था। शिलांग पुलिस इस बैग को तलाश रही थी। 20-21 जून को पुलिस ने फ्लैट के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इस बैग के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने उस बिल्डिंग के कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स और गार्ड बलवीर अहिरवार को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार लोकेंद्र तोमर के कहने पर ही सोनम का बैग जलाया गया था। इसकी पुष्टि प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स के मोबाइल में मिली चैट से हुई है। शिलोम जेम्स ने पूछताछ में बताया है कि जिस बिल्डिंग में सोनम ठहरी थी, उसे तीन लाख रुपए प्रति माह किराए पर लिया था। वहां अलग-अलग किराएदारों को ठहराते थे। उसी के तहत सोनम को भी फ्लैट दिया था। सोनम की गिरफ्तारी के बाद लोकेंद्र ने शिलोम पर दबाव बनाया था कि फ्लैट से तुरंत बैग हटाकर उसे जला दिया जाए। उसी बैग में राजा और सोनम के मोबाइल फोन सहित कई अहम सबूत थे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।