इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस प्रॉपर्टी ब्रोकर और कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स को लेकर फिर इंदौर आई है। शनिवार देर रात टीम ने इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर महालक्ष्मी नगर स्थित शिलोम जेम्स के घर की तलाशी ली। करीब आधे घंटे तक चली सर्चिंग में अफसरों ने कई दस्तावेजों की पड़ताल की।
बताया जाता है कि शिलांग पुलिस को अंदेशा है कि सोनम के काले बैग से गायब गहने शिलोम ने ही छिपाए हैं। इन्हीं की तलाश में टीम इंदौर आई है। गुरुवार को एसआईटी, अपने साथ बिल्डिंग के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर, ब्रोकर–कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार को इंदौर से शिलांग ले गई थी। सोनम ने इसी बिल्डिंग के एक फ्लैट में फरारी काटी थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सोनम रघुवंशी की जमानत, वापस जाना होगा जेल
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने सोनम से कहा-सरेंडर करो वरना जमानत रद्द कर देंगे
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई
- Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर नहीं लगी रोक
उल्लेखनीय है कि राजा की हत्या के बाद सोनम शिलांग से लौटकर इंदौर की जिस बिल्डिंग के फ्लैट में रुकी थी, उसके मालिक लोकेंद्र तोमर को 23 जून को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। शिलोम ने लोकेंद्र तोमर से उसकी इंदौर स्थित बिल्डिंग लीज पर ली थी। फिर उसका फ्लैट विशाल चौहान को किराए पर दिया था। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम और राज इसी फ्लैट में रुके थे। फिर एक बैग छोड़कर फरार हो गए थे। शिलोम ने चौकीदार बलवीर की मदद से वह बैग महालक्ष्मी नगर इलाके में जलाया था। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जली हुई सिम और अन्य अहम चीजें जब्त की थीं। पूछताछ में शिलोम ने पहले कहा था कि बैग से मिली पिस्टल लोकेंद्र के पास है। बाद में बताया कि पिस्टल और लैपटॉप उसने इंडस्ट्री हाउस के पास नाले में फेंक दिए थे। तलाशी के दौरान एसआईटी को वहां से थैली में बंद पिस्टल मिल गई थी।
इस हत्याकांड में अब तक 9 गिरफ्तारी
राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सिलोम और फ्लैट के गार्ड बलवीर पर सबूत मिटाने का आरोप है। पुलिस उन दोनों को गिरफ्तार कर शिलांग ले गई थी और रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान सिलोम ने आभूषण की बात बताई। इसके बाद पुलिस उसे फिर फ्लाइट से इंदौर लाई।



