आज यानी एक जुलाई से ट्रेन का सफर हुई महंगा, पहले से बुक टिकट पर नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त किराया

Date:

नई दिल्ली। आज यानी एक जुलाई से ट्रेन यात्रा महंगी हो गई है। सोमवार को रेल मंत्रालय ने एक आधिकारिक परिपत्र जारी कर दिया है। जिन लोगों ने एक जुलाई से पहले टिकट बुक कराया है, उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इस निर्णय के तहत गैरवातानुकूलित (नॉनएसी) श्रेणियों में किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर तथा सभी वातानुकूलित (एसी) श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह किराया संशोधन केवल लंबी दूरी की ट्रेनों पर लागू होगा।

रेलवे मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार साधारण द्वितीय श्रेणी का किराया 500 किलोमीटर तक पहले जैसा ही रहेगा। इसके बाद प्रति किलोमीटर 0.5 पैसे रुपए की बढ़ोतरी होगी। वहीं स्लीपर फर्स्ट क्लास श्रेणी में प्रति किमी 0.5 पैसे की बढ़ोतरी होनी है। साथ ही एसी श्रेणियां में प्रति किमी 2 पैसे का इजाफा होगा। यह बदलाव राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गतिमान, महामना, अंत्योदय, जनशताब्दी, युवा एक्सप्रेस सहित सभी प्रीमियम और विशेष ट्रेनों पर लागू होगा। रेलवे ने लोकल ट्रेनों (सबअर्बन सेवाओं) और मासिक पास (एमएसटी) के किराए में कोई बदलाव नहीं किया है। साथ ही, रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट सरचार्ज और अन्य अतिरिक्त शुल्क भी पहले की तरह ही रहेंगे।

तत्काल टिकट के नियम सख्त

दलालों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल टिकट बुकिंग को अत्यधिक व्यावहारिक बनाया गया है। इसे एक जुलाई से प्रभावी कर दिया गया है। नई व्यवस्था में तत्काल टिकट को सिर्फ प्रमाणित यात्री बुक कर पाएंगे। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जुलाई के अंत तक तत्काल टिकट के लिए ओटीपी आधारित सत्यापन भी शुरू कर दिया जाएगा। इसका सत्यापन आधार कार्ड या डिजी लाकर में उपलब्ध अन्य सरकारी आईडी के माध्यम से किया जाएगा।

पहले से बुक टिकटों पर लागू नहीं होगा

1 जुलाई से पहले यानी पुरानी दरों पर टिकट बुक रखा है, उन लोगों में इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि क्या उनसे टिकट के बढ़े हुए किराए को वसूला जाएगा। रेलवे ने अपने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने 1 जुलाई से पहले पुराने किराए पर टिकट बुक कर रखा है, उससे बढ़ा हुआ किराया नहीं वसूला जाएगा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जर्मनी के मोर्स शहर के ड्यूसबर्ग इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे में प्रबंधन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नए और पुराने प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा पैसों और नियंत्रण का विवाद अचानक झड़प में बदल गया, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए। जानकारी  के अनुसार, करीब 40 से ज्यादा लोग इस झगड़े में शामिल थे। जैसे ही गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम शुरू होने वाला था, दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई से होते हुए हिंसा तक पहुंच गया। इस दौरान चाकू, कृपाण, पेपर स्प्रे और यहां तक कि पिस्टल जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग की, जबकि कई लोगों के पास धारदार हथियार थे। हालांकि पुलिस को अब तक कोई असली पिस्टल नहीं मिली है और शुरुआती जांच में इसे ब्लैंक-फायरिंग पिस्टल माना जा रहा है, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विवाद गुरुद्वारे की कमेटी के चुनाव और फंड को लेकर था। दोनों गुट लंबे समय से गुरुद्वारे के नियंत्रण और फैसले लेने के अधिकार को लेकर आमने-सामने थे। हमला पहले से योजनाबद्ध लग रहा था। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और विशेष सुरक्षा दल भी तैनात किया गया। सभी घायलों का मौके पर ही इलाज किया गया, जबकि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि हिंसा की शुरुआत किसने की।