ICMR और AIIMS का अध्ययन: अचानक मौतों के पीछे कोरोना वैक्सीन नहीं, हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी महामारी के बाद हुई

Date:

ICMR और AIIMS का अध्ययन: अचानक मौतों के पीछे कोरोना वैक्सीन नहीं, हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी महामारी के बाद हुई

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और एम्स (AIIMS) के संयुक्त अध्ययन में यह स्पष्ट किया गया है कि भारत में हाल के वर्षों में हो रही अचानक मौतों का कारण कोरोना वैक्सीन नहीं है।

अध्ययन में यह पाया गया कि देश में 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी ज़रूर हुई है, लेकिन इसका संबंध कोविड-19 टीकाकरण से नहीं है

अचानक होने वाली मौतों के लिए COVID-10 Vaccine जिम्मेदार नहीं, ICMR ने बताया  असली कारण

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी पुष्टि की
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन और युवाओं में दिल का दौरा पड़ने के बीच कोई वैज्ञानिक संबंध नहीं पाया गया है। यह निष्कर्ष युवाओं में वैक्सीन को लेकर फैली आशंकाओं को दूर करने में मदद कर सकता है।

अधिकारियों का कहना है कि महामारी के बाद जीवनशैली, तनाव, व्यायाम की कमी और संक्रमण के बाद शरीर में आई सूजन जैसी वजहों से हार्ट अटैक की घटनाओं में इज़ाफा देखा गया है।

ICMR और AIIMS की इस रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है और अचानक हो रही मौतों के लिए जिम्मेदार नहीं है। विशेषज्ञों ने लोगों से टीकाकरण को लेकर अफवाहों पर ध्यान न देने और वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करने की अपील की है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related