अगर भाजपा का महिला समीकरण नहीं चला तो कौन पुरुष नेता होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्यप्रदेश से भी एक नाम रेस में आगे

Date:

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शीघ्र होनी है। चर्चा है कि इस बार भाजपा साउथ की किसी महिला को अध्यक्ष बना सकती है। अगर यह दांव नहीं चला तो तीन पुरुष नेताओं के नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, इसमें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी नाम शामिल है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्षों का चयन जरूरी होता है। फिलहाल भजपा ने आवश्यक संख्या में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि इस बार तीन महिला नेत्रियों-निर्मला सीतारमण, डी.पुरंदेश्वरी और वनाथी श्रीनिवासन के नामों की चर्चा है। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान, मनोहलाल खट्‌टर तथा धर्मेन्द्र प्रधान भी इस रेस में शामिल बताए जा रहे हैं। अगर पार्टी इस बार महिला और साउथ का समीकरण लेकर चलती है तो तीन महिलाओं में से एक को अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है। अगर किसी कारण से यह समीकरण बदला तो तीन पुरुष नेताओं में से एक को गद्दी मिल सकती है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान सबसे आगे बताए जा रहे हैं। हालांकि पार्टी सूत्र यह भी बताते हैं कि पुरुष नेताओं में भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल और विनोद तावड़े के नामों पर भी चर्चा हो सकती है।

26 प्रदेशों में नियुक्त हो चुके अध्यक्ष

उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आधिकारिक तौर पर जनवरी 2023 में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण जून 2024 तक उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। उसके बाद से उनका कार्यकाल फिर से बढ़ा दिया गया। भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव जरूरी है। इस प्रक्रिया में भी काफी विलंब हुआ, लेकिन भाजपा ने अब तक 26 राज्यों के लिए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति की जा सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा कई समीकरणों पर ध्यान दे रही है। इसमें संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और जातिगत समीकरण शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।