डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी: ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़ने वाले देशों पर लगेगा 10% अतिरिक्त टैरिफ़
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कड़ा बयान देते हुए कहा कि जो देश ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों से खुद को जोड़ते हैं, उन पर अमेरिका की ओर से 10% का अतिरिक्त टैरिफ़ लगाया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें? ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- ट्रंप का बड़ा दावा: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘अमेरिकी क्षेत्र’, ईरान को परमाणु हथियार पर चेतावनी
- होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का बड़ा दावा! ईरान ने बताया ‘भ्रमित’, बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव
- डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ, बोले- ‘हर वोटर के पास वैध Photo ID’
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों के साथ खुद को जोड़ने वाले किसी भी देश पर अतिरिक्त 10% टैरिफ़ लगाया जाएगा। इसमें किसी को छूट नहीं होगी।”
हालांकि ट्रंप ने अपने बयान में ‘अमेरिका विरोधी नीतियों’ को लेकर कोई स्पष्ट विवरण या उदाहरण नहीं दिया और न ही यह स्पष्ट किया कि किस संदर्भ में यह टैरिफ नीति लागू की जाएगी।
ब्रिक्स का विस्तार और विकास
ब्रिक्स समूह की स्थापना 2009 में ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन द्वारा की गई थी। बाद में दक्षिण अफ्रीका को भी इसमें शामिल कर लिया गया।
इसके बाद 2024 में मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को भी सदस्यता प्रदान की गई, जिससे यह समूह अब 11 देशों का एक प्रभावशाली वैश्विक मंच बन चुका है।
ट्रंप के इस बयान को ब्रिक्स के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और अमेरिका के साथ इसके कुछ सदस्य देशों के तनावपूर्ण रिश्तों के संदर्भ में देखा जा रहा है।



