नेटो की चेतावनी पर भारत की प्रतिक्रिया: ऊर्जा ज़रूरतें सर्वोपरि, दोहरे मापदंडों से परहेज़

Date:

नेटो की चेतावनी पर भारत की प्रतिक्रिया: ऊर्जा ज़रूरतें सर्वोपरि, दोहरे मापदंडों से परहेज़

रूस के साथ व्यापार जारी रखने पर ब्राज़ील, चीन और भारत को नेटो की चेतावनी के बाद, भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

निमिषा प्रिया की मदद के लिए सरकार का हरसंभव प्रयास, नाटो प्रमुख के बयान पर  विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा,
“हमने इस विषय पर रिपोर्ट्स देखी हैं और घटनाक्रम पर करीबी नज़र बनाए हुए हैं। मैं एक बार फिर दोहराना चाहता हूं कि हमारे नागरिकों की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना स्वाभाविक रूप से हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

उन्होंने आगे कहा,
“इस प्रयास में हम बाज़ार में उपलब्ध विकल्पों और वैश्विक परिस्थितियों से मार्गदर्शन लेते हैं। हम विशेष रूप से इस मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने के ख़िलाफ़ सावधानी बरतने की बात करेंगे।”

गौरतलब है कि हाल ही में नेटो के महासचिव मार्क रट ने अमेरिकी सीनेटरों के साथ बैठक में चेतावनी दी थी कि अगर ब्राज़ील, चीन और भारत जैसे देश रूस के साथ व्यापार जारी रखते हैं, तो उन पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

इस चेतावनी से कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को हथियार देने की मंज़ूरी दी थी और रूस को 50 दिनों के अंदर सीज़फ़ायर करने की चेतावनी जारी की थी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। तेहरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद करने की घोषणा कर दी और वहां से गुजरने वाले जहाजों पर हमले भी शुरू कर दिए। ईरान का कहना है कि यह कदम अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी के जवाब में उठाया गया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिकी नाकाबंदी समाप्त नहीं होती, तब तक यह जलमार्ग बंद रहेगा। साथ ही यह भी कहा गया कि जो भी जहाज यहां से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे दुश्मन का सहयोगी मानकर निशाना बनाया जाएगा। इस जलडमरूमध्य से दुनिया के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा गुजरता है, इसलिए यहां बढ़ता तनाव वैश्विक ऊर्जा संकट को और गहरा कर सकता है। ब्रिटेन की समुद्री व्यापार निगरानी एजेंसी के अनुसार ईरानी नावों ने एक तेल टैंकर पर गोलीबारी की, जबकि एक कंटेनर जहाज पर हमले में कई कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए। भारत ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने ईरान के राजदूत को तलब किया, क्योंकि भारतीय ध्वज वाले दो जहाजों पर भी गोलीबारी की गई थी। अमेरिका और ईरान के बीच यह टकराव तब और बढ़ गया जब बातचीत विफल होने के बाद अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी लागू कर दी। इसके जवाब में ईरान ने अपनी सैन्य तैयारी तेज कर दी है। नए सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि उनकी नौसेना हर तरह से जवाब देने के लिए तैयार है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि जब तक ईरान किसी समझौते पर नहीं आता, तब तक नाकाबंदी जारी रहेगी। इस बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच बातचीत फिर शुरू कराने की कोशिशें चल रही हैं। हालांकि ईरान ने संकेत दिया है कि वह तुरंत नई वार्ता के लिए तैयार नहीं है और उसने साफ कर दिया है कि वह अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को नहीं सौंपेगा। दूसरी ओर अमेरिका ने भी दबाव बनाए रखने की अपनी नीति दोहराई है। पूरे घटनाक्रम ने मध्य-पूर्व ही नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था के सामने एक नया संकट खड़ा कर दिया है।