👉 यह भी पढ़ें:
- एयर इंडिया के बाद अब डरा रही है इंडिगो, रायपुर में 40 मिनट लॉक रहा गेट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी थीं सवार
- एयर इंडिया के बाद अब डरा रही है इंडिगो, रायपुर में 40 मिनट लॉक रहा गेट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी थीं सवार
- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सीबीआई की छापामारी
- छत्तीसगढ़ के पूर्वी सीएम के घर ईडी की रेड खत्म, बोले बघेल-33 लाख रुपए, कुछ दस्तावेज और पेनड्राइव ले गई टीम
- भूपेश बघेल के घर ED का छापा: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री पर शिकंजा
- भूपेश बघेल के ईवीएम बदलने के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब
0:00 left
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी उसे अपने साथ लेकर चली गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की गाड़ी को रोकने का प्रयास भी किया।
उल्लेखनीय है कि ईडी की टीम पहले भी चैतन्य बघेल से पूछताछ कर चुकी है। आज सुबह ईडी ने चैतन्य बघेल के भिलाई स्थित घर पर छापा भी मारा था। यह मामला शराब घोटाले से जुड़ा है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि आज बेटे का जन्मदिन है, केंद्र सरकार ने तोहफा भेजा है। जैसे ही खबर फैली कि ईडी की टीम भूपेश बघेल के घर पर रेड कर रही है, कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने घर के दोनों गेट पर जमीन पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। यह सब उस वक्त हो रहा है, जब छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और भूपेश बघेल सत्र में भाग लेने के लिए घर से पहले ही निकल गए थे।



