इंदौर। इंदौर से गाजियाबाद के लिए आज से इंडिगो की सीधी फ्लाइट शुरू हो रही है। यह फ्लाइट दोपहर 2.10 बजे हिंडन एयरपोर्ट से रवाना होकर 3.30 बजे इंदौर पहुंचेगी। यहां से 4 बजे रवाना होकर 5.20 बजे हिंडन पहुंचेगी। इस रूट पर कंपनी 72 सीटर एटीआर विमान चला रही है।
इस फ्लाइट के शुरू होने से लोगों को दिल्ली जाने का एक और विकल्प मिलेगा। हिंडन एयरपोर्ट दिल्ली से 20 किलोमीटर दूर है। यहां से नोएडा भी लगभग 30 किलोमीटर है। इस फ्लाइट के माध्यम से लोग दिल्ली और नोएडा का भी काम निपटा सकते हैं। इस फ्लाइट के टिकट तीन कैटेगरी में मिल रहे हैं। इंडिगो सेवर 5,033 रुपए, फ्लेक्सी प्लस 5,924 रुपए तथा सुपर 6E: 7,062
👉 यह भी पढ़ें:
- अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!
- चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!
- मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं
- मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी
- 19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल
- करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई
रुपए में मिल रहे हैं।
एक अगस्त से कई उड़ानें बंद
1 अगस्त से इंदौर एयरपोर्ट से कई विमानें बंद की जा रही हैं, जिनमें नासिक, उदयपुर और जोधपुर के लिए सीधी उड़ानें शामिल हैं। इन सभी उड़ानों का संचालन इंडिगो द्वारा किया जा रहा था। कंपनी ने इन रूट्स की बुकिंग भी बंद कर दी है। इससे पहले इंडिगो ने कोलकाता और जम्मू की उड़ानें भी बंद की थीं।



