हैदराबाद। जनसंख्या बढ़ाने के लिए आंध्रप्रदेश सरकार ने एक अजीब सा फैसला लिया है। अब यहां दूसरा या तीसरा बच्चा पैदा करने पर सरकार की तरफ से 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में बताया कि राज्य में जन्म दर लगातार गिर रही है और अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में राज्य को काम करने वाली युवा आबादी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार एक नई जनसंख्या प्रबंधन नीति लागू करने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार दूसरे और तीसरे बच्चे के जन्म पर आर्थिक मदद देने की योजना ला रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Andhra Pradesh को पीएम मोदी ने दी 17,900 करोड़ की सौगात, भोगपुरम में एयरपोर्ट का उद्घाटन कर कांग्रेस पर साधा निशाना
- Andhra Pradesh Factory Fire: प्लास्टिक प्लांट में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत! क्या इंडस्ट्रियल सेफ्टी में फिर हुई बड़ी चूक?
- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत
- आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 21 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर
- आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग, एक यात्री की मौत
- आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस दुर्घटना: खाई में गिरने से 9 श्रद्धालुओं की मौत, PM–राष्ट्रपति–CM ने जताया शोक
नई प्रस्तावित नीति के तहत अगर किसी परिवार में दूसरा या तीसरा बच्चा पैदा होता है, तो सरकार बच्चे के जन्म के समय 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके अलावा तीसरे बच्चे के लिए अतिरिक्त सुविधाएं भी देने की योजना है। सरकार के प्रस्ताव के अनुसार तीसरे बच्चे को पांच साल तक हर महीने 1,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। बच्चे को 18 साल की उम्र तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा और लोग ज्यादा बच्चों के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित होंगे। सरकार इस पूरी जनसंख्या प्रबंधन नीति को मार्च के अंत तक अंतिम रूप देना चाहती है। इसके बाद इसे 1 अप्रैल से लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।



