विदेश से लौटकर तमिलनाडु पहुंचे पीएम मोदी, 4900 करोड़ की दी सौगात, बोले- भारत की ग्रोथ में दुनिया देख रही अपना ग्रोथ

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पूरी करने के बाद शनिवार शाम को तमिलनाडु पहुंचे। पीएम मोदी ने तूतीकोरिन में 4,900 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु अभूतपूर्व विकास के रास्ते पर है। हम यहां अपने प्रयासों से विकसित तमिलनाडु और विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। ब्रिटेन-भारत के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता भी इसी विजन को बढ़ावा देता है। आज भारत की ग्रोथ में दुनिया अपनी ग्रोथ देख रही है। ये एफटीए भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।

पीएम मोदी ने कहा कि इन योजनाओं में नया टर्मिनल भवन, हाईवे प्रोजेक्ट, बंदरगाह, रेलवे और पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट आदि शामिल हैं। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तमिलनाडु अभूतपूर्व विकास के रास्ते पर है। यह तरक्की राज्य को विकसित भारत की प्रेरक शक्ति बनाने के लिए केंद्र सरकार के संकल्प को दर्शाती है। पीएम मोदी ने चोल सम्राट राजेंद्र प्रथम के इतिहास में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने गुलामी के दौर में समुद्र के जरिए व्यापार की ताकत को समझा। उन्होंने समंदर में स्वदेशी जहाज चलाकर विदेशियों को चुनौती दी। पीएम मोदी रविवार को राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती और उनकी दक्षिण-पूर्व एशिया की ऐतिहासिक समुद्री विजय यात्रा की 1000वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे तिरुवथिरई महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

रेल प्रोजेक्ट से दक्षिण तमिलनाडु को फायदा

पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि इसी भूमि पर वीरों ने स्वतंत्र और समर्थ भारत का सपना बुना था। सुब्रमण्यम भारती जैसे राष्ट्रकवि का जन्म भी यहीं पास में हुआ था। भारती का जितना मजबूत रिश्ता थुट्टूकुटी से था, उतना ही रिश्ता वाराणसी से है। हम दोनों के जरिए आपसी रिश्ते को मजबूत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज तमिलनाडु में रेल प्रोजेक्टों की शुरुआत की है, उससे दक्षिण तमिलनाडु को काफी फायदा होगा। यहां वंदे भारत जैसी ट्रेनों के चलने का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का सबसे लंबे सी-ब्रिज अटल सेतु, सोनमर्ग टनल जैसे कई प्रोजेक्टों का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने इन परियोजनाओं को पूरा करके हजारों की संख्या में रोजगार पैदा किए हैं।

कार्यक्रम नहीं आए सीएम स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इससे पहले सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में स्टालिन ने कहा था कि अस्पताल में होने की वजह से उन्होंने मुख्य सचिव के जरिए एक याचिका भेजी है, जिसे मुख्य सचिव प्रधानमंत्री मोदी को देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Plane Crash Horror: रनवे छूते ही धुएं में घिरा विमान, कुछ ही सेकंड में बना आग का गोला; दिल दहला देने वाला Video Viral!

कैरिबियाई देश डोमिनिक रिपब्लिक से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट विमान इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गया।