👉 यह भी पढ़ें:
- वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: E1 में 1,200 नए सेटलमेंट घरों की योजना पर बढ़ा विवाद
- मनोरंजन की दुनिया में आज बड़ा डिजिटल मोड़: ‘House of the Dragon’ Season 3 का फिनाले, OTT दर्शकों की नजर
- RBI की ब्याज दर पर नजर, महंगाई और ग्रोथ के बीच बड़ी चुनौती
- पेपर लीक पर सरकार का बड़ा कदम, कानून और सख्त करने की तैयारी
- EPFO का बड़ा अपडेट! अब UAN Activation का तरीका पूरी तरह बदला, वेबसाइट से नहीं होगा काम… जानिए नया नियम
- Monsoon 2026: भारी बारिश के बावजूद नहीं भर रहे देश के बड़े बांध, सिर्फ 26% जल भंडारण ने बढ़ाई चिंता
0:00 left
तेहरान में भीषण धमाका: इजराइल ने ईरान के फ्यूल स्टोरेज पर किया बड़ा हमला
इजराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज (IDF) ने पुष्टि की है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में कई फ्यूल स्टोरेज कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाकर हमला किया है।
आईडीएफ के अनुसार, यह फ्यूल टैंकों के ख़िलाफ एक जरूरी और रणनीतिक हमला था। सेना का दावा है कि ईरानी शासन इन फ्यूल टैंकों का इस्तेमाल सीधे और लगातार अपने सैन्य बुनियादी ढांचे को चलाने के लिए करता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान में एक तेल डिपो को निशाना बनाया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें तेहरान के आसमान में आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठती दिखाई दे रही हैं।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर है या नहीं।



