राज्यसभा में खड़गे और रिजिजू में जोरदार बहस, जेपी नड्डा ने कह दिया-हमसे ट्यूशन ले विपक्ष

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र अभी चल रहा है। मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बुरी तरह भिड़ गए। इतना हंगामा मचा कि जेपी नड्‌डा भी विपक्ष पर बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने कहा कि विरोध कैसे किया जाता है, इसकी ट्यूशन चाहिए हो तो वह दे सकते हैं। उनके पास 40 साल विपक्ष में रहने का अनुभव है।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस दावे पर सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने सदन में मिलिट्री और सीआईएसएफ को लाने की बात कही थी। रिजिजू ने कहा कि नेता विपक्ष खड़गे बहुत वरिष्ठ हैं। उन्होंने सदन में पूछा कि सदन में सीआईएसएफ को लाया गया। मिलिट्री को लाया गया। दिल्ली पुलिस को लाया गया। यह रेकॉर्ड पर क्लियर है कि सदन में मार्शल ही सकते हैं। उस दिन भी सदन में मार्शल ही थे। नेता विपक्ष ने जो गुमराह किया और जो गलत तथ्य रखा। आपको भी पत्र लिखा है। इतने सीनियर लीडर जब गलत पत्र लिखते हैं चेयर को तो उसके लिए कार्रवाई करनी चाहिए। सिर्फ खड़ेगे नहीं, बल्कि कई विपक्षी नेताओं ने कहा कि सदन में मिलिट्री और पुलिस लाया गया है, जो कि गलत है।

👉 यह भी पढ़ें:

किरेन रिजिजू के पलटवार के बाद उपसभापति हरिवंश ने खड़गे से कहा कि वह अगर इस मुद्दे पर कुछ कहना चाहते हैं, तो कह सकते हैं। इस पर खड़गे ने भी कि मैं आपसे पूछना चाहता हूं, क्या आप ही मेरे नेता हैं। देखिए जब मैंने जिक्र किया कि सीआईएसएफ को लाने का जो आरोप मैंने लगाया है। इतना बोलते ही उपसभापित हरिवंश ने टोकते हुए कहा कि सीआईएसएफ नहीं है. यहां सिर्फ मार्शल ही सकते हैं। खड़गे ने इस पर कहा कि क्या यह सदन आप चला रहे हैं या गृह मंत्री अमित शाह चला रहे हैं। इस पर सदन में हंगामा हो गया।

नड्डा ने कहा मुझसे ट्यूशन ले लो

इसके बाद नेता सदन जेपी नड्डा ने सदन में हंगामा करने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है, क्योंकि राज्यसभा में आपने जो ऑर्ब्जवेशन दिए हैं, वह सदा सदा के लिए अंकित रहेंगे। वह रेफरेंस पॉइंट बनेंगे राज्यसभा में। आपने आज दूध का दूध और पानी का पानी किया है। आपने साफ यह बताया कि कार्यवाही को बाधित करना अलोकतांत्रिक है। नड्डा ने कहा कि मैं 40 साल से ज्यादा विपक्ष में रहा हूं। कुछ मुझसे ट्यूशन ले लें। मैं बताऊंगा, विपक्ष में क्या करते हैं। अभी नए नए हो। अभी 10 ही साल हुए हैं और 30-40 रहना है। मुझसे ट्यूशन ले लो. मैं बताऊंगा क्यों विपक्ष होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए दो शार्पशूटर लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के सदस्य थे। पुलिस ने हथियारों के साथ उन्हें दबोचा।

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, कैदी करेंगे फूल बरसाना

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा, कैदी फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। डोल ग्यारस के अवसर पर भव्य सवारी निकाली जाएगी।

MP Forest Guard भर्ती: 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23-25 अक्टूबर तक

मध्य प्रदेश में MP Forest Guard भर्ती के लिए 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा। पूरी प्रक्रिया और तैयारी जानें।