रायबरेली में यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, माला पहनाने के बाद एक युवक ने मारा थप्पड़

Date:

रायबरेली। उत्तरप्रदेश के रायबरेली में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर बुधवार को हमला हुआ है। बताया जाता है कि रायबरेली के सारस चौराहे पर दो युवकों ने हमला कर दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य के स्वागत के दौरान माला पहनाने के बाद एक युवक ने थप्पड़ मारा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को एक युवक ने शहर के गोल चौराहे पर थप्पड़ मार दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य फतेहपुर जाते समय रायबरेली में रुके थे। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे, इसी दौरान एक युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मार दिया। स्वामी प्रसाद के साथ इस अप्रत्याशित घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने युवकों को दौड़ाकर काफी पीटा। इसके बाद उसको पुलिस को सौंप दिया गया। दिनदहाड़े चौराहे पर हुई इस मारपीट से इलाके में खलबली मच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

योगी सरकार में गुंडेमाफियाओं के हौसले बुलंद

स्वामी प्रसाद मौर्य ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये लोग करणी सेना के नाम पर कीड़ेमकोड़े हैं। ये लोग खुलेआम कानूनव्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दिनदहाड़े चौराह पर मारपीट से पता चलता है कि योगी सरकार में गुंडेमाफियाओं के हौसले कितने बढ़े हुए हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related