हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का कहर

Date:

हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का कहर

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच चार स्थानों पर बादल फटने और अचानक बाढ़ की घटनाएं हुईं। इसमें दो शेड, चार गाड़ियां, चार कॉटेज और कई पुल पानी के तेज बहाव में बह गए। शिमला जिले के गानवी घाटी में बाढ़ से एक पुलिस चौकी बह गई, बस स्टैंड और आसपास की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि दो पुल बह जाने से कूट और क्याव पंचायतें संपर्क से कट गईं। लाहौल-स्पीति जिले की मयाड घाटी में भी बादल फटने से दो और पुल बह गए।

बाढ़ से कराहता बिहार... हिमाचल की हालत खराब... उत्तराखंड में जिंदगी की जंग

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण दो लोग लापता हो गए और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रदेश में जल प्रलय का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई क्षेत्रों में अचानक बाढ़ की चेतावनी दी है और लोगों को नदी-नालों के पास जाने से मना किया है।

नदियां, पहाड़, टूरिज्म और तबाही... हिमाचल-उत्तराखंड की हर साल एक ही कहानी,  साल दर साल बढ़ रहा संकट - himachal pradesh heavy rain flood situation  disaster death injured missing ...

तेलंगाना में तेज बारिश से मौसम बिगड़ने के कारण हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से कई उड़ानें रद्द या डायवर्ट की गईं। कोच्चि, चेन्नई, पटना और अहमदाबाद के लिए इंडिगो की उड़ानें रद्द हुईं, जबकि कई उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी-तराई इलाकों में भी बुधवार को भारी बारिश हुई,। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से मानसूनी बारिश पश्चिमी यूपी की ओर बढ़ेगी।

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर है, जहां 10 जिलों में लगभग 25 लाख लोग प्रभावित हैं।

अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। गंगा समेत प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।