उपराष्ट्रपति पद की दौड़: एनडीए जल्द करेगा उम्मीदवार की घोषणा
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद पूरे देश में यह चर्चा तेज हो गई है कि भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा। इस पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव होने हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए का कब्जा, नीतीश कुमार-नितिन नवीन सहित सभी उम्मीदवार जीते
- ट्रंप बोले: युद्ध जल्दी खत्म हो सकता है, ईरान ने कहा – फैसला हम करेंगे
- जम्मू–श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए कड़ा सुरक्षा कवच: 20 डिब्बों की ट्रेन जल्द होगी रवाना
- मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED सख्त, टीना अंबानी को जल्द भेजा जाएगा नया समन; न्यूयॉर्क प्रॉपर्टी डील की जांच

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) जल्द ही अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर सकता है।
भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक 17 अगस्त को होने की संभावना है, जिसमें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। एनडीए के सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को उम्मीदवार चुनने का अधिकार दे दिया है।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त तय है। सूत्र बताते हैं कि नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
संसद का मानसून सत्र 18 अगस्त से दोबारा शुरू हो रहा है। इससे पहले एनडीए सांसदों और सहयोगी दलों की बैठक बुलाए जाने की संभावना है। एनडीए सांसद उम्मीदवार के समर्थन में कई सेट में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
यदि विपक्ष भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतारता है, तो 9 सितंबर को चुनाव होगा। हालांकि, लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों से बने इलेक्टोरल कॉलेज में एनडीए का स्पष्ट बहुमत है, इसलिए उसके उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है।


