पटना। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर एनडीए ने कब्जा कर लिया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ थाटुर, उपेंद्र कुशवाह और सिवेश राम जीत गए हैं। महागठबंधन को इस चुनाव में करारा झटका लगा है।
इस चुनाव में राजद सहित कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। जदयू से नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, भाजपा से नितिन नवीन, शिवेश राम और आरएलएम से उपेंद्र कुशवाहा थे, जबकि राजद ने एडी सिंह को मैदान में उतारा था। बताया जाता है कि राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के लिए 41 वोट की आवश्यकता थी, लेकिन महागठबंधन के चार विधायक मतदान में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक ने मतदान नहीं किया। कहा जा रहा है कि इसी वजह से राजद उम्मीदवार को जीत नहीं मिली।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
तेजस्वी यादव ने कहा-भाजपा का धनतंत्र जीत गया
राज्यसभा चुनाव में हार के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे चार विधायक वोट देने नहीं आए, यह बात पूरे बिहार को पता है कि वो लोग क्यों नहीं आए। संख्या कम होने के बावजूद हमलोगों ने अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा धनतंत्र और मशीन तंत्र का उपयोग करती है। विधानसभा चुनाव में क्या हुआ था? इसे सबने देखा। आज तो भाजपा का धनतंत्र जीत गया लेकिन एक वक्त आएगा जब भाजपा का यह सब हथकंडा नहीं चल पाएगा।



