नीतीश का नया दांव ;सुशासन का सार-आपके द्वार अभियान
महिला जदयू प्रकोष्ठ की 40 टीमें रवाना
चुनावी मौसम में एक के बाद एक घोषणा करने के बाद अब नितीश कुमार ने नया दांव खेला है इस बार वे सुशासन का सार-आपके द्वार अभियान लाए हैं जिसके तहत महिला जदयू प्रकोष्ठ की 40 टीमों को प्रदेश जदयू कार्यालय से रवाना किया गया। एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से इन टीमों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
बूथ स्तर तक पहुंचेगा अभियान
ये टीमें विधानसभा क्षेत्रों के बूथ स्तर पर सघन अभियान चलाएंगी। महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में पिछले 20 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बुकलेट, हैंडबिल और स्टिकर के माध्यम से प्रत्येक महिला मतदाता तक पहुँचाया जाएगा।


