कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का नहीं थम रहा विरोध, घबराई कांग्रेस ने 24 घंटे में सोशल मीडिया पोस्ट हटाने की दी चेतावनी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद से ही विरोध शुरू हो गया है। कई जिलों में जहां इस्तीफे हुए हैं, वहीं कई स्थानों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य नेताओं के पुतले जलाए गए हैं। सबसे ज्यादा विरोध सोशल मीडिया पर हो रहा है। इससे घबराई कांग्रेस ने अब आदेश जारी किया है कि 24 घंटे के अंदर सोशल मीडिया से पोस्ट हटा लें, वर्ना कार्रवाई होगी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने एक पत्र जारी कर यह चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि जिलाध्यक्षओं की नियुक्ति के विरोध में सोशल मीडिया से 24 घंटे के अंदर पोस्ट हटा लें। पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अगर पोस्ट नहीं हटाया जाता तो 24 घंटे बाद संगठन की तरफ से मामले में कार्रवाई की जाएगी। इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि जो जिलाध्यक्ष अच्छा काम नहीं करेगा और उसे 6 महीने बाद हटा दिया जाएगा भोपाल में भी विरोध

संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है और मतभेद संवाद से दूर किए जा सकते हैं, लेकिन संगठन की गरिमा और अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा। कांग्रेस का हर सिपाही भाजपा के खिलाफ संघर्ष और जनता की सेवा के लिए खड़ा है। इसलिए आंतरिक असहमति को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की बजाय संगठन की अनुशासन समिति और प्रदेश प्रभारी,प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष के अलावा संगठन प्रभारी महासचिव के समक्ष ही रखा जाए।

पूरे प्रदेश में हो रहा विरोध

उल्लेखनीय है कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए इस बार राहुल गांधी के निर्देशों पर केंद्र से आब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। भोपाल में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस से बारात वाले और लंगड़े घोड़े हटाए जाएंगे और सिर्फ रेस के घोड़ों को रखा जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने काफी उम्मीद दिलाई थी, लेकिन नियुक्तियों में इसका ध्यान नहीं रखा गया। विडंबना यह कि कई जिलों में विधायक और पूर्व विधायकों को अध्यक्ष बना दिया गया। कार्यकर्ता इसी का विरोध कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा

इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा। रोटरी और रैंप की योजना बनाई गई है।

भोपाल में सेना दिवस पर 4000 से अधिक जवानों के साथ टैंक और ड्रोन शो

भोपाल में सेना दिवस परेड के दौरान 4000 से अधिक जवान, टैंक और एयर शो का प्रदर्शन होगा। आयोजन 15 जनवरी को बीएचईएल क्षेत्र में होगा।

पश्चिम रेलवे ने बढ़ाई रतलाम मंडल से गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि, दिसंबर 2026 तक जारी

रतलाम मंडल से गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि दिसंबर 2026 तक बढ़ी। यात्रियों को अब सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी।

इंदौर का मौसम: दिन-रात तापमान का अंतर घटेगा, ठंड बढ़ेगी

इंदौर में दिन-रात तापमान का अंतर घटने से ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना है।

भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज की सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक, बिना सूचना फ्लाइट व सीट बदली

भोपाल एयरपोर्ट सुरक्षा चूक के चलते मंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में सीट बदलने से असुविधा हुई। प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायत की गई।

सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन : देवास के DIC महाप्रबंधक डावर सस्पेंड, ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड: सीएम मोहन यादव ने जनसमस्याओं में लापरवाही पर DIC प्रमुख को हटाया, नल-जल योजना में ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया।

आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

रोहित शर्मा फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल 2027 में टीम की कमान उनके हाथों में होगी।

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।