दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में लगे मुर्दाबाद के नारे, विधायक लवली का कर रहा था विरोध

0
0
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में लगे मुर्दाबाद के नारे, विधायक लवली का कर रहा था विरोध
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में लगे मुर्दाबाद के नारे, विधायक लवली का कर रहा था विरोध

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। वह गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरविंदर सिंह लवली का विरोध कर रहा था। पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया। मामला दिल्ली के गांधीनगर में होलसेल गारमेंट्स डीलर्स के कार्यक्रम का है।

पुलिस ने बताया कि उसका नाम प्रवीण शर्मा है। वह गांधी नगर के अजीत नगर का रहने वाला है। उसका टीवी केबल का व्यवसाय है। वह खुद को पिछले 40 सालों से भाजपा का कार्यकर्ता बता रहा है। पुलिस के मुताबिक उसने गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ नारे लगाए, जब वे जनता को संबोधित कर रहे थे। उसका कहना था कि उसकी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचनी चाहिए।

जनसुनवाई में सीएम पर हुआ था हमला

उल्लेखनीय है कि बुधवार को दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित सीएम आवास पर जनसुनवाई के दौरान राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया नामक एक व्यक्ति ने रेखा गुप्ता पर हमला किया था। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया और उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here