पीएम मोदी का जापान और चीन दौरा, शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल

0
0
पीएम मोदी का जापान और चीन दौरा, शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
पीएम मोदी का जापान और चीन दौरा, शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल

पीएम मोदी का जापान और चीन दौरा, शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में जापान और चीन की यात्रा पर जाएंगे।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 29 से 30 अगस्त 2025 तक जापान में रहेंगे। यह दौरा जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर हो रहा है। मोदी वहां 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

चीन जाएंगे पीएम मोदी, SCO समिट में लेंगे हिस्सा, गलवान घाटी संघर्ष के बाद  पहला दौरा - PM Modi will visit China For first time after Galwan violence  will participate in SCO

यह प्रधानमंत्री मोदी की जापान की आठवीं यात्रा होगी और प्रधानमंत्री इशिबा के साथ उनका पहला शिखर सम्मेलन होगा। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।

यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक चीन जाएंगे। यह यात्रा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर होगी। मोदी तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here