लव जिहाद के लिए फंडिंग करने का आरोपी पार्षद अनवर कादरी कोर्ट में पेश, लंबे समय से था फरार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। लव जिहाद के लिए फंडिंग करने का आरोपी पार्षद अनवर कादरी शुक्रवार को जिला कोर्ट में पेश हुआ। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसे पार्षद पद से हटाने की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। कोर्ट में पेशी के दौरान लोगों ने उसे पीटने की कोशिश भी की।

उल्लेखनीय है कि जब से यह प्रकरण दर्ज हुआ है, तब से पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है। उसकी तलाश में पुलिस ने कई जगह छापे भी मारे थे। दिल्ली से उसकी बेटी आयशा को भी गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसकी जमानत हो गई थी। कादरी पहले दाढ़ी-मूंछ रखता था, लेकिन आज जब वह बदले रूप में कोर्ट पहुंचा। उसने दाढ़ी-मूंछ साफ करवा ली है। कादरी पुलिस की मौजूदगी में कोर्ट आया, तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। भीड़ ने उसे पीटने की भी कोशिश की। बताया जाता है कि इस दौरान किसी ने उसे थप्पड़ भी मारा।

👉 यह भी पढ़ें:

पार्षद पद से हटाने का दिया है नोटिस

अनवर कादरी को पार्षद पद से हटाने का नोटिस संभागयुक्त दीपक सिंह ने भेजा है। इससे पहले महापौर परिषद बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी। अनवर को 25 अगस्त तक अपना पक्ष रखना था, हालांकि तब तक जवाब पेश नहीं हुआ।

कई थानों में 20 से ज्यादा मामले

अनवर कादरी पर इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा महाकाल उज्जैन थाना में भी भादवि के तहत 392 का प्रकरण पंजीबद्ध है। इसके अलावा इंदौर नगर के संयोगितागंज थाने में 7 प्रकरण, सदर बाजार थाने में 4, खजराना में 3, बाणगंगा में 2, चंदन नगर थाने में 2, जूनी इंदौर, सराफा, छोटी ग्वालटोली और एमजी रोड थाने में विभिन्न धाराओं में 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना बना धोखाधड़ी का जरिया, 10 लाख की हेराफेरी

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना धोखाधड़ी का तरीका बन गया है। सराफा थाना क्षेत्र में ₹10 लाख की हेराफेरी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

इंदौर में रात का पारा गिरा 15.8°C, 20 अक्टूबर से MP में बढ़ेगी ठंड

इंदौर में रात का पारा गिरकर 15.8°C रिकॉर्ड किया गया। 20 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा होगा।

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।