पार्षद अनवर कादरी को पद से हटाने की सिफारिश, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभागायुक्त दीपक सिंह को लिखा पत्र

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। लव जिहाद के लिए फंडिंग सहित अन्य आपराधिक मामलों में फंसे पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को पद से हटाने की तैयारी हो गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभागायुक्त को पत्र लिखकर कादरी को पार्षद पद से हटाने की सिफारिश की है। महापौर ने पत्र के साथ कादरी पर दर्ज एफआईआर की कॉपी भी लगाई है।

महापौर ने लिखा है कि पार्षद एवं अपील समिति सदस्य भारतसिंह रघुवंशी ने एक पत्र भेजा है और साथ में एफआईआर की कॉपी भी दी है। इसे देखने के बाद यह स्पष्ट होता है कि अनवर कादरी देशद्रोही एवं अपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है। इसके विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। हाल ही में इनकी उपस्थिति में एक सम्प्रदाय विशेष के लोगों द्वारा देशद्रोही नारे लगाने की घटना भी हुई है।

👉 यह भी पढ़ें:

लव जिहाद में फंडिंग का है आरोप

महापौर ने लिखा है कि पिछले दिनों मीडिया में यह खबर भी प्रकाशित हुई थी कि अनवर कादरी वार्ड क्रमांक 58 द्वारा लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए एक सम्प्रदाय विशेष के युवकों को पैसा (फंडिंग) दिया गया। पार्षद ने लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए युवको को प्रेरित किया। इस शर्मनाक घटना का शहर में बड़ा ही बुरा प्रभाव पड़ा तथा इस घटना को लेकर नागरिकों में आक्रोश है।

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का डर

लोगों द्वारा द्वारा इस घटना को लेकर शहर में प्रदर्शन भी किया गया। कादरी द्वारा किए इस कृत्य से शहर में सद्भावना को ठेस पहुंची। इससे शहर साम्प्रदायिक सौहार्द भी बिगड़ सकता है। इस घटना को लेकर शहर के नागरिकों द्वारा पुलिस में कादरी के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। पार्षद अनवर कादरी द्वारा शहर में साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने का कृत्य किया गया है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। महापौर ने लिखा है कि वे पार्षदों की कादरी को पार्षद पद से हटाने की मांग का समर्थन करते हैं। पार्षद अनवर कादरी वार्ड क्रमांक 58 के विरुद्ध मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रवधान अन्तर्गत इनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए तत्काल इन्हें पार्षद पद से हटाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।