0:00 left
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह राजीव शुक्ला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बताया जाता है कि रोजर बिन्नी को आयु सीमा के चक्कर में इस्तीफा देना पड़ा।
मीडिया की खबरों के अनुसार दो दिन पहले एपेक्स काउंसिल की बैठक हुई थी, जिसमें अध्यक्ष के रूप में रोजर बिन्नी की जगह राजीव शुक्ला नजर आए थे। इस खास बैठक का मुख्य उद्देश्य ड्रीम11 के अनुबंध की समाप्ति और अगले प्रायोजक के संभावना पर चर्चा थी। बीसीसीआई संविधान के मुताबिक अध्यक्ष पद पर काबिज पदाधिकारी को 70 वर्ष की उम्र तक पद को छोड़ना पड़ता है। रोजर बिन्नी यह सीमा पार कर चुके थे। बताया जाता है कि रोजर बिन्नी के जाने के बाद राजीव शुक्ला करीब छह महीने तक अब अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। 65 वर्षीय शुक्ला करीब 2020 से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। रोजर बिन्नी ने 18 अक्टूबर साल 2022 में 36वें बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थे। उनसे पहले सौरभ गांगुली अध्यक्ष थे।



