आज फुल मस्ती के मूड में दिखे सीएम मोहन यादव, निर्भय सिंह पटेल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में महापौर के ले लिए मजे

Date:

इंदौर। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव आज इंदौर में कई कार्यक्रमों शामिल हुए। प्रदेश के पूर्व वन मंत्री स्वर्गीय निर्भय सिंह पटेल के पुण्य स्मरण दिवस के पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम का अलग ही अंदाज दिखा। शायद ही किसी ने उन्हें इतनी मस्ती करते कभी देखा होगा। उन्होंने वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं के बहाने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के भी मजे ले लिए।

दरअसल इस अवसर पर प्रतियोगिता के पक्ष विषय के विजेता छात्र जय मिश्रा तथा विपक्ष विषय के वक्ता विजेता छात्र संघमित्र भार्गव ने भी अपना संबोधन दिया। संघमित्र भार्गव, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बेटे हैं। जब सीएम संबोधन के लिए आए तो संघमित्र के भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि अच्छा बोला, लेकिन मैं उसमें कुछ जोड़ूंगा। सीएम ने कहा कि जो जिम्मेदारी उसे दी गई थी उसे उसने निभाया। अब विपक्ष का वक्ता तो विपक्ष का ही पक्ष रखेगा। अपने भतीजे के लिए भी जोरदार तैयारियां बजाऊंगा। इस पर किसी ने कहा कि तैयारी किसने कराई, इस पर सीएम बोले-यह तो मैं नहीं बोलूंगा लेकिन सारे लोग महापौर की ओर देख हंस पड़े। खुद सीएम भी जोर-जोर से हंसने लगे। फिर बोले-एक मुहावरा बड़ा चलता है-चोर की दाढ़ी…यह वाक्य पूरा भी नहीं हुआ कि लोग जोर-जोर से हंसने लगे। सीएम ने इसके बाद अभिताभ बच्चन की एक फिल्म का किस्सा भी सुनाया।

ईमानदारी के लिए पटेल का नाम अमर रहेगा

सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय निर्भय सिंह पटेल अपनी ईमानदारी और सार्वजनिक जीवन में शुचिता के लिए जाने जाते हैं। सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी के लिए स्वर्गीय पटेल का नाम हमेशा अमर रहेगा। स्वर्गीय निर्भय सिंह पटेल का नाम पार्टी और संगठन में आज भी बड़े आदर के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की वाद विवाद प्रतियोगिताओं से नई पीढ़ी के अच्छे वक्ता सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल में शास्त्रार्थ होते थे, जो कि अब वाद विवाद प्रतियोगिताओं का रूप ले चुके हैं।

विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने भी किया संबोधित

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय निर्भय सिंह पटेल अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पटेल ने अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से इंदौर की राजनीति में अलग ही पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा की प्रतिकूलता में से अनुकूलता निकालने की जो कला स्वर्गीय निर्भय सिंह पटेल में थी वह अनूठी ही थी। उन्होंने सुझाव दिया कि इस वर्ष की वादविवाद प्रतियोगिता के विषय में भारत सरकार के कृषि, रेल और खेल विभाग को शामिल किया गया था, अगले वर्ष से रक्षा विभाग को भी शामिल किया जाना चाहिए।

विधायक मनोज पटेल ने रखी रूपरेखा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मनोज पटेल ने कहा कि यह उनके पिता निर्भय पटेल जी की स्मृति में आयोजित होने वाला एक ऐसा कार्यक्रम है जो युवाओं को सालों से देश के बारे में सोचने और नई दिशा देने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन जीतू जिराती ने किया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर, विधायक मधु वर्मा, विधायक मालिनी गौड़, विधायक गोलू शुक्ला, श्री रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे।

विजेताओं को कुल दो लाख 30 हजार के पुरस्कार

वादविवाद प्रतियोगिता में विजेताओं को कुल दो लाख तीस हजार रुपए की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप वितरित की गई। डेली कॉलेज के छात्र संघमित्र भार्गव ने अपने उत्कृष्ट तर्कवितर्क से प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि द्वितीय स्थान पर साउथ वैली स्कूल के छात्र अथर्व राठौर रहे। प्रतियोगिता में कृषि, रेल और खेल जैसे विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े विषयों पर आयोजित वादविवाद में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को दसदस हजार रुपए के पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 5100 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज श्रेणी में जय मिश्रा प्रथम स्थान पर रहे। कुल 60 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें 22 प्रतिभागियों को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठियों की जंग।

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े। अस्पतालों में ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में उछाल।

भारतीय सेना का अभ्यास: यमुनानगर में दो जवान लापता, तलाश जारी

यमुनानगर में भारतीय सेना के अभ्यास के दौरान दो जवान लापता हो गए। घटना ने सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।