ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो को 27 साल की सज़ा
ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जाएर बोलसोनारो को सैन्य तख़्तापलट की साज़िश रचने का दोषी पाए जाने के बाद 27 साल और तीन महीने की जेल की सज़ा सुनाई गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- President of France की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीरिया में जिस होटल में रुके हैं, उसी के पास हुआ जोरदार धमाका
- भाजयुमो इंदौर अध्यक्ष की नियुक्ति में संघ का रोड़ा, दावेदार हाथ जोड़कर पूछ रहे-आखिर हमारी क्या गलती है सरकार?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
- भाजयुमो नगर अध्यक्ष पद पर धन्नापतियों की नजर, क्या इस बार भी ठगे जाएंगे आम कार्यकर्ता?
- इश्क करो पार्टी’ से राजनीति में एंट्री! पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू का बड़ा दांव, क्या बदल जाएगा राजनीतिक नैरेटिव?
सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों के पैनल ने उन्हें दोषी ठहराने के कुछ घंटों बाद ही यह सज़ा दी। कोर्ट ने कहा कि 2022 के चुनाव में वामपंथी प्रतिद्वंद्वी लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा से हारने के बाद, बोलसोनारो ने सत्ता में बने रहने के लिए साज़िश की अगुवाई की थी।
फैसले में पांच में से चार जजों ने उन्हें दोषी ठहराया, जबकि एक जज ने उन्हें बरी करने के पक्ष में वोट दिया।
बोलसोनारो के वकीलों ने इस सज़ा को “बेहद ज़्यादा” बताया है और कहा है कि वे इस फ़ैसले के ख़िलाफ अपील करेंगे।



