संघ प्रमुख मोहन भागवत को इतनी अच्छी लगी प्रहलाद पटेल की किताब, खुद ही दे दी लोकार्पण की सहमति, न होर्डिंग-न प्रचार, इंदौर में हो रहा अनोखा आयोजन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

-हरीश फतेहचंदानी, न्यूज हेड HBTV NEWS

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत 14 सितंबर को एक बार फिर इंदौर आ रहे हैं। इस बार का प्रयोजन थोड़ा अलग है और आयोजन भी अलग है। संघ प्रमुख भागवत इस बार प्रदेश के मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता प्रहलाद पटेल की नर्मदा परिक्रमा पर लिखी किताब का लोकार्पण करने आ रहे हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा में जबरदस्त चर्चा है और सबसे ज्यादा इस बात की चर्चा है कि आखिर संघ प्रमुख आ कैसे रहे हैं? क्या इससे प्रहलाद पटेल का राजनीतिक कद बढ़ेगा या फिर अपने विरोधियों को वे कुछ संदेश देना चाहते हैं। अटकलों का बाजार गर्म है। इस बीच शुक्रवार को इंदौर में प्रहलाद पटेल से जब मुलाकात हुई तो यह सवाल मैंने भी कर लिया। इस दौरान कुछ अनौपचारिक बातचीत भी हो गई।

पढ़ने के लिए भेजी थी किताब

मंत्री पटेल ने इन सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि इसमें उनका कोई छुपा हुआ राजनीतिक एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी इतनी हैसियत नहीं कि मोहन भागवत जी से मुलाकात कर सकूं और उनके कोई निवेदन कर सकूं। मैंने तो किताब पढ़ने के लिए उन्हें भेजी थी। शायद उन्हें पसंद आ गई। फिर मेरे पास संघ मुख्यालय से फोन आया कि मोहन भागवतजी 14 सितंबर को इंदौर में इस पुस्तक का लोकार्पण करने आ रहे हैं। समय, स्थान सब नागपुर से ही तय हुआ है।

मंच पर भी नहीं बैठेंगे पटेल

प्रहलाद पटेल ने कहा कि वे इसका कोई राजनीतिक फायदा नहीं उठाना चाहते। इसीलिए न तो कोई होर्डिंग लगा है या न कोई बैनर। पटेल ने कहा कि अगर उन्हें ऐसा करना होता तो वे यह कार्यक्रम अपनी विधानसभा क्षेत्र में करवाते। वे इस कार्यक्रम में मंच पर भी नहीं बैठेंगे।

कार्यक्रम में 1500 लोग होंगे

14 सितंबर को ब्रिलंयट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 1500 लोग होंगे। इसमें करीब 750 लोग उनकी विधानसभा क्षेत्र नरसिंहपुर के होंगे। इसके अलावा संघ और भाजपा के लोग तथा मीडिया के साथी रहेंगे।

अभी भी भरोसा नहीं हो रहा

पटेल ने कहा कि उनसे पिछले कई दिनों से लोग आश्चर्य से पूछ रहे हैं कि क्या मोहन भागवतजी आ रहे हैं? पटेल ने कहा कि उन्हें अभी भी भरोसा नहीं हो रहा कि संघ प्रमुख के हाथों उनकी किताब का लोकार्पण होने जा रहा है। पटेल ने कहा यह सब मेरा सौभाग्य है। मां नर्मदा की कृपा है।

30 साल पहले लिख दी थी किताब

मंत्री पटेल ने कहा कि उन्होंने 1995 में जब नर्मदा परिक्रमा की थी, तभी इसे लिख दिया था, लेकिन छपने के लिए नहीं दिया था। मैंने 30 साल पहले परिक्रमा की थी। इसके बाद 20 साल पहले भी गया था। इसके बाद भी गया, लेकिन तब और आज में काफी बदलाव आया है। जो स्थान मैंने 30 साल पहले देखे थे, वे नहीं मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।