पटना। एशिया कप में भारत-पाक मैच को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते थे कि उनकी रगों में सिंदूर दौड़ता है। जिन लोगों की रगों में सिंदूर दौड़ रहा है, वे ही मैच का आयोजन कर रहे हैं।
तेजस्वी ने कहा कि पाकिस्तान भाजपा का साझेदार है, यह सभी जानते हैं। अपनी सुविधा के अनुसार उनकी रगों में सिंदूर दौड़ता है, कभी युद्ध विराम होता है, तो कभी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है और कभी खून और पानी के रिश्ते खत्म हो जाते हैं। इस सवाल का जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए।
तेजस्वी ने कहा कि एनडीए सरकार के पास अपना कोई विजन नहीं है। हमारे पास विजन है जो हम बता रहे हैं, उनके पास विजन है तो वे बताएं। प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने कहा कि कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। प्रधानमंत्री किसी वास्तविक मुद्दे पर नहीं बोलेंगे। वह केवल घुसपैठियों के बारे में बात करेंगे। वह बिहार के विकास या गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के बारे में बात नहीं करेंगे।


