उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की वापसी शुरू, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार

Date:

उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की वापसी शुरू, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार

उत्तर-पश्चिम भारत से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी शुरू हो गई है। राजस्थान के बाद अब अगले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर से भी मानसून की वापसी की संभावना है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण इस हफ्ते पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं।

बस आ ही गया वो दिन, शुरू होगी मानसून की वापसी; IMD ने बता दी तारीख - India  TV Hindi

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मई के बाद से दिल्ली-एनसीआर में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इस समय शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और कई दिनों से बारिश नहीं हुई है, जिससे मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।

  • सितंबर में दिल्ली में केवल 8 दिन बारिश हुई,
  • मई में अब तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड टूटा।
  • जून में जुलाई और अगस्त में भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है।गुरुवार से मानसून की वापसी संभव है।

पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण 24 सितंबर तक दक्षिणी पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

  • दक्षिण 24 परगना में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
  • पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, कोलकाता, पूर्व बर्धमान, हावड़ा और हुगली में मंगलवार सुबह तक भारी वर्षा का अनुमान है।
  • इस दौरान ओडिशा के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेज बारिश

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं की संभावना है। 25 से 27 सितंबर तक कई जिलों में जोरदार बारिश जारी रह सकती है।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सोमवार को भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया।

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में भूस्खलन से एक बुजुर्ग चरवाहे की मौत हो गई। प्रदेश में सोमवार शाम तक दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 350 से ज्यादा सड़कें प्रभावित रहीं आईएमडी ने 24 और 25 सितंबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान जताया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्यप्रदेश में कहीं फेल न हो जाए राहुल गांधी का ‘नटराजन दांव’, अंतिम समय भाजपा कर सकती ‘खेला’

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने आज यानी शनिवार को नामांकन भी दाखिल कर लिया है। इधर, कांग्रेस ने राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार बनाया, जिसको लेकर पार्टी में जमकर विरोध है।