मिडिल ईस्ट में जंग को देखते हुए इंडिगो ने बदला शेड्यूल, दोहा, कुवैत, बहरीन, शारजाह आदि की उड़ानें 28 मार्च तक स्थगित

Date:

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जंग को देखते हुए इंडिगो ने उड़ानों के शेड्यूल में परिवर्तन किया है। 16 से 28 मार्च तक एयरलाइन मध्यपूर्व के लिए और वहां से कुल 252 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी। एयरलाइन सऊदी अरब के लिए 126 साप्ताहिक उड़ानें और ओमान के लिए 28 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी। इसके अलावा यूएई के लिए 98 साप्ताहिक उड़ानें चलेंगी।

इंडिगो ने कहा है कि वह क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उड़ानों की क्षमता तय की जा रही है। मध्यपूर्व के इन स्थानों से यात्रियों को इंडिगो के व्यापक नेटवर्क के जरिए भारत और अन्य शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिलती रहेंगी। हालांकि, नेटवर्क में किए गए इन बदलावों के तहत दोहा, कुवैत, बहरीन, दम्माम, फुजैराह, रस अल खैमाह और शारजाह के लिए इंडिगो की उड़ानें 28 मार्च तक स्थगित रहेंगी।

👉 यह भी पढ़ें:

नए शेड्यूल के अनुसार इंडिगो सऊदी अरब के लिए 126 साप्ताहिक उड़ानें, ओमान के लिए 28 साप्ताहिक उड़ानें और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए 98 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी। इन उड़ानों के जरिए यात्रियों को केवल इन देशों तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी, बल्कि इंडिगो के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से भारत और अन्य अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी मिलती रहेंगी। इस बदलाव के तहत कुछ गंतव्यों के लिए सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। इंडिगो ने बताया कि दोहा, कुवैत, बहरीन, दम्माम, फुजैराह, रस अल खैमाह और शारजाह के लिए उसकी उड़ानें फिलहाल 28 मार्च तक स्थगित रहेंगी। एयरलाइन का कहना है कि यह फैसला यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नवीनतम फ्लाइट अपडेट और ट्रैवल एडवाइजरी जरूर देख लें।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Sonam Raghuvanshi  की जमानत बरकरार, मेघालय हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका की खारिज

राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी अभी जमानत पर ही जेल से बाहर रहेगी। मेघालय हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें सोनम की जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट ने सोनम को निचली अदालत से मिली जमानत को बरकरार रखा है। सोनम जमानत पर जेल से बाहर रहेंगी।