किरण देसाई 2025 बुकर प्राइज के लिए शॉर्टलिस्ट
बुकर प्राइज विजेता किरण देसाई को साल 2025 के बुकर प्राइज के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह साहित्य के सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक माना जाता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सुर्खियों में वेनेज़ुएला: मचादो ने ट्रंप को सौंपा नोबेल शांति पुरस्कार, व्हाइट हाउस बैठक के बाद सियासी हलचल तेज
- धरती और ज्यादा तप रही है: 2025 बना तीसरा सबसे गर्म साल, 1.5 डिग्री सीमा पार होना तय
- मैंने भारत-पाकिस्तान समेत 8 युद्ध रोके” — नोबेल शांति पुरस्कार पर ट्रंप का फिर बड़ा दावा
- इस बार दीपावली पर बन रहे कई संयोग, यहां देखें शुभ मुहूर्त, स्थायी लक्ष्मी प्राप्ति के लिए करें यह उपाय

किरण देसाई को उनके उपन्यास ‘द लोनलीनेस ऑफ सोनिया एंड सनी’ के लिए चुना गया है, जिसे समीक्षकों ने “एक गहन और व्यापक महाकाव्य” बताया है।
उनके साथ पाँच अन्य लेखक भी फाइनल सूची में शामिल हैं, जिनमें तीन अमेरिकी, एक ब्रिटिश और एक हंगेरियन-ब्रिटिश लेखक हैं। मंगलवार को 150 से अधिक प्रतियोगियों में से इन छह फाइनलिस्ट का चयन किया गया। विजेता का ऐलान नवंबर में होगा।
दिल्ली में जन्मी किरण देसाई को 19 साल पहले 2006 में अपने उपन्यास ‘द इनहेरिटेंस ऑफ लॉस’ के लिए बुकर प्राइज मिला था। इससे पहले, इस साल लेखिका बानू मुश्ताक और अनुवादक दीपा भास्ती ने अपनी लघु-कथा ‘हार्ट लैंप’ के लिए इंटरनेशनल बुकर प्राइज जीता था।


