उत्तर भारत से लौट रहा मानसून, कई राज्यों में अब भी बारिश का कहर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

उत्तर भारत से लौट रहा मानसून, कई राज्यों में अब भी बारिश का कहर

मानसून ने उत्तर भारत से वापसी शुरू कर दी है, लेकिन कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में पिछले चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं।

UP monsoon update: उत्तर प्रदेश में इस दिन से हो सकती है मानसून की एंट्री,  तेज आंधी की चेतावनी - up weather alert 16 to 22 june 2025 rain thunderstorm  heavy rainfall warning -

मौसम विभाग ने उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और असम समेत पूर्वोत्तर राज्यों के कई इलाकों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

पश्चिम बंगाल में बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। जोरदार बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में 10 लोगों की मौत हो गई है और कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति है। राजधानी कोलकाता सहित प्रभावित इलाकों में सरकार ने स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। उड़ीसा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी तेज से बहुत तेज बारिश का अलर्ट जारी है, खासकर झारखंड के रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, मानसून की विदाई के साथ उत्तराखंड को बारिश से राहत मिल गई है। देहरादून समेत कई जगहों पर मंगलवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक उमस भरी गर्मी बनी रहेगी और मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बिहार में भी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान भी बढ़ने का अनुमान है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।