देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था की साधारण सभा में पूर्व अध्यक्ष द्वारा बनाई सूची खारिज, अजमेरा और काला पर दर्ज होगी एफआईआर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। लंबे समय से विवादित देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था की वार्षिक साधारण सभा आज बुधवार को रवीन्द्र नाट्य गृह में आयोजित की गई। सभा में संस्था के पूर्व अध्यक्ष विमल अजमेरा द्वारा तैयार की गई श्री महालक्ष्मी नगर और अयोध्यापुरी कॉलोनी की वरीयता सूची को खारिज कर दिया गया। इसके साथ ही पूर्व अध्यक्ष विमल अजमेरा और उपाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर कराने का फैसला भी लिया गया।

उल्लेखनीय है कि सहकारिता विभाग ने 22 सितंबर को देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था के अध्यक्ष विमल अजमेरा को निष्कासित कर दिया था। विभाग ने ऑडिट नहीं कराने सहित अन्य गड़बड़ियों के कारण अजमेरा पर यह एक्शन लिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर तत्कालीन कलेक्टर ने श्री महालक्ष्मीनगर और अयोध्यापुरी के सदस्यों की वरीयता सूची तय करने के लिए एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी द्वारा तैयार की गई सूची सहकारिता विभाग द्वारा सौंपे जाने के बाद भी अजमेरा फाइनल सूची तैयार नहीं कर रहे थे। कलेक्टर की चेतावनी के बाद हाल ही में उन्होंने सूची फाइनल की, लेकिन उसमें भी गंभीर गड़बड़ियों की शिकायतें मिलीं।

👉 यह भी पढ़ें:

जायसवाल ने संभाली साधारण सभा की कमान

विमल अजमेरा ने आज साधारण सभा बुलाई थी, लेकिन उनके निष्कासन के बाद आम सभा की अध्यक्षता संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल ने की। जायसवाल ने सर्वसम्मति से अजमेरा द्वारा प्रकाशित कराई गई वरीयता सूची को खारिज कर दिया। अजमेरा ने सहकारिता विभाग के नियमानुसार दावे-आपत्ति के लिए 60 दिन का समय भी नहीं दिया था। पंकज जायसवाल ने कहा कि सभी सदस्यों को दावे-आपत्तियों के लिए 60 दिन का समय दिया जा रहा है। इसके बाद ही सूची फाइनल की जाएगी।

अजमेरा के काले कारनामे हुए उजागर

साधारण सभा में पंकज जायसवाल ने विमल अजमेरा तथा मनोज काला के काले कारनामों को भी उजागर किया। जायसवाल ने सदस्यों को बताया कि किस तरह अजमेरा और काला सदस्यों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। जायसवाल के अनुसार संचालक मंडल के पूर्व सदस्य स्वर्गीय श्याम सोनी के बेटे मोहित से प्लॉट दिलाने के नाम पर अजमेरा के दलाल प्रभात मंत्री ने पांच लाख रुपए मांगे हैं। अजमेरा ने कहा कि उनके पास इसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी है। जब संचालक मंडल के सदस्य को नहीं बख्शा जा रहा है तो आम सदस्यों के साथ क्या किया जा रहा होगा?

अजमेरा और काला के खिलाफ एफआईआर का प्रस्ताव

साधारण सभा में सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष विमल अजमेरा और उपाध्यक्ष मनोज काला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का प्रस्ताव भी पास किया। यह तय हुआ कि पंकज जायसवाल वकील से चर्चा कर एफआईआर दर्ज करवाएं। अजमेरा और काला ने देवी अहिल्या संस्था के खाते से आईडीए में दूसरी संस्थाओं के पैसे जमा करा दिए थे, एफआईआर में उसका भी जिक्र किया जाएगा। इस मामले में सहकारिता ‌विभाग ने भी दोनों को दोषी पाया है।

आम सभा निरस्त कराने की साजिश

इससे पहले विमल अजमेरा ने इस आम सभा को निरस्त कराने की साजिश भी रची। उन्होंने 23 सितंबर की तारीख में संचालक मंडल के चार सदस्यों-सोना कस्तूरी, मनोज काला, सुशील जौहरी और रवीन्द्र मिश्रा के हस्ताक्षर से एक पत्र जारी करा दिया कि यह साधारण सभा मान्य नहीं होगी। इस पत्र में विमल अजमेरा के निष्कासन पर आपत्ति भी ली गई थी। बैठक में अजमेरा ने इस पत्र और इस बैठक का फर्जीवाड़ा भी उजागर किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।