नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा किहमने भारत के लोगों की आय और बचत में वृद्धि की है। हम यहीं नहीं रुकने वाले हैं। जैसे–जैसे हम अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करते रहेंगे, हम टैक्स को कम करना जारी रखेंगे। जीएसटी सुधारों की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी।
पीएम नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में एक लाख की खरीदारी पर करीब 25 हजार का टैक्स लगता था। अब वह टैक्स घटकर 5-6 हजार रुपये रह गया है। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले की अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए, कांग्रेस और उसके सहयोगी लोगों से झूठ बोल रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- गंगटोक की सुबह बनी खास: पीएम मोदी ने बच्चों संग खेला फुटबॉल, दिखा उत्साह और उमंग
- “नारी सम्मान, राष्ट्र का अभिमान”: महिला आरक्षण पर चर्चा से पहले पीएम मोदी का भावुक संदेश
- पुडुचेरी में पीएम मोदी ने रोड शो कर बनाया चुनावी माहौल, भारत माता की जय और जय श्रीराम के लगे नारे
- केरल में पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-सियासी फायदे के लिए लोगों की जान जोखिम में डाल रही कांग्रेस
पीएम मोदी ने कहा कि भारत जैसे देश को किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। पीएम ने कहा कि भारत अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है और अब अपने विकास के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना स्वीकार नहीं करेगा।भारत आत्मनिर्भरता के माध्यम से आगामी दशक के लिए अपनी नींव मजबूत कर रहा है। इस बदलते समय में, अगर देश दूसरों पर निर्भर रहेंगे, तो वे अपनी वृद्धि से समझौता करेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया अनिश्चितता और व्यवधान का सामना कर रही है, फिर भी भारत आकर्षक विकास कर रहा है।
देश के 55 प्रतिशत मोबाइल फोन यूपी में बन रहे
उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत में जितने मोबाइल फोन बनते हैं, उसमें से 55 प्रतिशत मोबाइल उतर प्रदेश बनते हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी भारत की आत्मनिर्भता को मजबूती देगा। स्वदेशी पर जोर देते हुए कहा कि आज देश का हर नागरिक स्वदेश से जुड़ रहा है स्वदेशी खरीदना चाहता है। स्वदेशी की भावना को हम चारों तरफ महसूस कर रहे हैं।


