👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- बिहार के गयाजी में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत
0:00 left
पूर्णिया। एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को भारत-पाक मैच को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर क्रिकेट ही खेलना है तो ट्रेड क्यों बंद किया, पानी क्यों बंद किया गया। 26 लोगों की जान की कीमत क्या 3000 करोड़ रुपए है।
ओवैसी ने कहा कि हमने संसद में खड़े होकर ऑपरेशन सिंदूर की डिबेट में फौज की कामयाबी पर मुबारकबाद दी और कहा कि मैच मत खेलिए। पीएम मोदी ने कहा था कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता। ओवैसी ने कहा कि अगर क्रिकेट ही खेलना है तो ट्रेड क्यों बंद किया, पानी क्यों बंद किया गया। 26 लोगों की जान की कीमत क्या 3000 करोड़ रुपये है, देश के लोगों को बता दीजिए।
एकतरफा मोहब्बत नहीं चलती
सीमांचल में अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि अभी खेल बाकी है। मोहब्बत फिल्मों में चलती है, सियासत में एक तरफा मोहब्बत नहीं चलती। बिहार में घुसपैठ के सवाल ओवैसी ने कहा कि सीमांचल की जनता को बदनाम करने के लिए घुसपैठिए जैसी तोहमत लगाई जा रही है। अमित शाह आएं यहां तो बताएं कि आप क्या कर रहे थे। ये आपकी नाकामी है। जो बांग्लादेश से आकर बैठी हैं (शेख हसीना), उसे पहले बाहर करें।



