भोपाल-बीना-इटारसी चौथी रेल लाइन को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, 237 किलोमीटर लंबी लाइन पर खर्च होंगे 4329 करोड़ रुपए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में इटारसी–भोपाल–बीना के बीच 237 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस पर 4,329 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इससे मध्यप्रदेश को काफी फायदा होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। इस परियोजना से ट्रेन संचालन में तेजी और समय की बचत चौथी लाइन बनने से भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। वर्तमान में बीना–भोपाल–इटारसी खंड पर भारी ट्रैफिक है। नई लाइन से ट्रेन संचालन अधिक सुगम, समयबद्ध और कुशल होगा। इससे व्यापार और कृषि को मिलेगा बढ़ावा यह रूट कोयला, खाद्यान्न, सीमेंट, फ्लाई ऐश, स्टील जैसे माल के परिवहन में अहम भूमिका निभाता है। चौथी लाइन से मालगाड़ियों की संख्या और गति बढ़ेगी, जिससे स्थानीय उद्योग, कृषि उत्पादकता और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेश के पर्यटन को होगा फायदा

इस परियोजना से मध्यप्रदेश के पर्यटन को भी काफी फायदा होगा। यह रेल खंड सांची स्तूप, भीमबेटका, सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व, हजारा जलप्रपात और नवेगांव नेशनल पार्क जैसे विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से होकर गुजरता है। चौथी लाइन से यहां की कनेक्टिविटी और अच्छी होगी। इस परियोजना से 18 जिलों और 3,600 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। इनमें विदिशा और राजनांदगांव जैसे आकांक्षी जिले भी शामिल हैं। बेहतर कनेक्टिविटी से शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।